Advertisement

राजस्थान विधानसभा चुनाव: सरदारपूरा सीट से अशोक गहलोत ने भरा नामांकन, 1999 से लगातार जीत रहे हैं चुनाव

राजस्थान का चुनावी मंच पूरी तरह से सज के तैयार हो चुका है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने...
राजस्थान विधानसभा चुनाव: सरदारपूरा सीट से अशोक गहलोत ने भरा नामांकन, 1999 से लगातार जीत रहे हैं चुनाव

राजस्थान का चुनावी मंच पूरी तरह से सज के तैयार हो चुका है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को जोधपुर की सरदारपुरा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। गौरतलब है कि जोधपुर जिले की सरदारपुरा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इस सीट से 1999 से अशोक गहलोत लगातार जीतते आए हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें 63 फीसदी वोट मिले थे।

नामांकन दाखिल करने से पहले गहलोत ने अपनी बड़ी बहन विमला देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। नामांकन दाखिल करने के दौरान गहलोत की पत्नी और उनके पुत्र साथ थे। कांग्रेस की ओर से आज उम्मेद सिंह स्टेडियम में जनसभा रखी गई है जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी भाग लेंगे।

इस बीच कांग्रेस ने शनिवार देर रात विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की अपनी छठी सूची जारी किया। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वफादार माने जाने वाले राजस्थान के वरिष्ठ मंत्री महेश जोशी को हटा गया दिया है। जोशी सितंबर 2022 में जयपुर में नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए बुलाई गई कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक के बहिष्कार के मामले में अनुशासनहीनता के आरोपियों में से एक थे। सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग (पीएचईडी) विभाग संभालने वाले कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्ति से पहले वह विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक थे।

वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी आज राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दो उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की। 25 नवंबर को मतदान से पहले जारी इस सूची के अनुसार आप ने पृथ्वीपाल सिंह को करणपुर विधान सभा सीट से मैदान में उतारा है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने हवामहल विधान सभा सीट से पप्पू कुरेशी को मैदान में उतारा है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad