Advertisement

नवी मुंबई में अवैध रूप से रहने के आरोप में 5 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई टाउनशिप में अवैध रूप से रहने के आरोप में पांच बांग्लादेशी नागरिकों को...
नवी मुंबई में अवैध रूप से रहने के आरोप में 5 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई टाउनशिप में अवैध रूप से रहने के आरोप में पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार सुबह इसकी जानकारी दी।

एक गुप्त सूचना के बाद, नवी मुंबई पुलिस की मानव तस्करी विरोधी सेल ने शनिवार को कोपरखैरने इलाके में एक आवासीय इमारत पर छापा मारा और चार महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ा।

कोपरखैरने पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, पूछताछ के दौरान यह पता चला कि वे जाली दस्तावेजों का उपयोग करके भारत में दाखिल हुए थे।

उन्होंने बताया कि 34 से 45 साल की उम्र की चारों महिलाएं घरेलू नौकरानी के रूप में काम करती थीं, जबकि 38 साल का पुरुष पेंटिंग का काम करता था।

अधिकारी ने कहा कि उनके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के लिए भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के साथ-साथ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम-1950 और विदेशी अधिनियम-1946 के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad