Advertisement

अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, कहा- राज्य में बिगड़ती जा रही है कानून व्यवस्था

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि भाजपा ने चुनावी वादे क्या सरकार बनाने के लिए ही किए थे।
अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, कहा- राज्य में बिगड़ती जा रही है कानून व्यवस्था

यूपी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने किसानों से पूर्ण कर्जमाफी का वादा किया था। लेकिन अभी तक किसान ना-उम्मीद हैं। जबकि यूपी में चुनाव के दौरान भाजपा ने किसानों के पूर्ण कर्जमाफी की बात कही थी।

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en-gb"><p lang="hi" dir="ltr">कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है और किसानों से किये गये पूर्ण कर्ज़ माफी के वादे की नाउम्मीदगी भी। चुनावी वादे क्या सरकार बनाने के लिए थे!</p>&mdash; Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) <a href="https://twitter.com/yadavakhilesh/status/870871764191989760">3 June 2017</a></blockquote>
<script async src="//platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

उल्लेखनीय है कि यूपी के विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुख्य मुद्दा कानून-व्यवस्था और किसानों की कर्जमाफी था, लेकिन अब हकीकत कुछ और ही दिख रही है। सरकार अपराधों पर नियंत्रण लगाने में सफल नहीं हुई है, वही किसान तक योगी सरकार की घोषणाएं पूरी तरह से नहीं पहुंच रही है। राज्य में योगी सरकार आने के बाद अपराधों में 27 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad