Advertisement

भाजपा विधायक का ज्ञान, लोगों को गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड नहीं बनाना चाहिए

कभी क्रिकेटर विराट कोहली की ‘देशभक्ति’ पर सवाल उठाने वाले मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक पन्नालाल...
भाजपा विधायक का ज्ञान, लोगों को गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड नहीं बनाना चाहिए

कभी क्रिकेटर विराट कोहली की ‘देशभक्ति’ पर सवाल उठाने वाले मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। गुना स्थित एक पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने  महिला सुरक्षा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश में चार बार महिलाओं की पूजा होती है। हम कैसे मान लें कि महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है? उन्होंने कहा कि आंकड़े तो कुछ भी बताते हैं।

इसी क्रम में शाक्य ने कहा, ‘पश्चिमी सभ्यता से दूर रहने की जरूरत है। न तो लड़कियों को ब्यॉयफ्रेंड बनाना चाहिए और न ही लड़कों को गर्लफ्रेंड बनानी चाहिए।‘

महिला दिवस को बताया था विदेशी परंपरा

यह पहली बार नहीं है कि पन्नालाल ने किसी बयान पर विवाद हो गया है। इससे पहले भी वह अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में आ चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन्होंने इसे विदेशी परंपरा करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में नवरात्र का पर्व महिलाओं के सम्मान के लिए मनाया जाता है। इसकी जरूरत नहीं है।

विराट कोहली की देशभक्ति पर उठाया था सवाल

इससे पहले शाक्य इटली में अनुष्का-विराट की शादी के आयोजन पर भी सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने 2017 के दिसंबर महीने में कहा था कि विराट कोहली ने ‘विदेशी’ जमीन पर शादी की इसलिए वह ‘देशभक्त’ नहीं हो सकते।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad