Advertisement

उज्जैन के महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा, भस्म आरती के दौरान लगी आग, 13 पुजारी झुलसे

उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में सोमवार को भस्म आरती के दौरान आग लग गई, जिससे 13 पुजारी घायल हो गए।...
उज्जैन के महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा, भस्म आरती के दौरान लगी आग, 13 पुजारी झुलसे

उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में सोमवार को भस्म आरती के दौरान आग लग गई, जिससे 13 पुजारी घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उज्जैन के जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान आग लगने की घटना हुई, जिसमें गर्भगृह के अंदर मौजूद 13 पुजारी झुलस गए। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान सीएम मोहन यादव के बेटे और बेटी भी मंदिर में मौजूद थे। दोनों ही भस्मारती दर्शन करने गए थे, दोनों सुरक्षित हैं।

 

उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि भस्म आरती के दौरान गुलाल का भी प्रयोग किया जाता है। भस्म आरती के दौरान गर्भ गृह के अंदर कपूर आज भभक गई थी, जिससे अंदर मौजूद 13 पुजारी झुलस गए हैं। जिला अस्पताल में वह लोग भर्ती हैं उनका इलाज किया जा रहा है। ज्यादा गहरे घाव नहीं हैं, सभी स्टेबल हैं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। मंदिर में दर्शन सुचारू रूप से चालू है। मंदिर में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, आग उस समय लगी जब रंग और गुलाल उड़ाया जा रहा था। इसी दौरान पुजारी कपूर से महाकाल की आरती भी कर रहे थे। अचानक आग भभकी और ऊपर लगे फ्लैक्स को अपनी चपेट में ले लिया। इसी फ्लेक्स का जलता हुआ हिस्सा नीचे आ गिरा, जिससे आग की चपेट में आकर पुजारी और सेवक झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad