Advertisement

शर्मनाकः बस्ती की चार महिलाओं ने लगाया बाबा सच्चिदानंद पर रेप का आरोप

उत्तर प्रदेश के बस्ती में सनकुटीर आश्रम में रहने वाली चार महिला श्रद्धालुओं ने आश्रम के महंत स्वामी...
शर्मनाकः बस्ती की चार महिलाओं ने लगाया बाबा सच्चिदानंद पर रेप का आरोप

उत्तर प्रदेश के बस्ती में सनकुटीर आश्रम में रहने वाली चार महिला श्रद्धालुओं ने आश्रम के महंत स्वामी सच्चिदानंद और उनके दो सहयोगियों पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। इन महिलाओं का कहना है कि बाबा और उनके सहयोगी वर्षों से उनका उत्पीड़न कर रहे हैं है। पुलिस ने इन आरोपों के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 


एक पीड़ित पहिला ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि वह छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। वह 2008 में 12 साल की उम्र में आश्रम में रहने के लिए आई थी। उसने कहा कि वह भोली थी और उसे यह नहीं पता था कि उसके साथ यहां क्या होगा। जब मैंने कोई काम करने से इनकार किया तो तीन बाबाओं में मेरे साथ बलात्कार किया। उन्होंने मुझे बंधक बना कर रखा, मेरी पिटाई की और लगातार दुष्कर्म किया। 


बस्ती के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि उन्हें आश्रम में कुछ महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की शिकायत प्राप्त हुई है। हमने आश्रम के संचालकों और आरोपियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

बाबा और उसके सहयोगी परम चेतनांद, विश्वनाथ और ज्ञान बैरायानंद फरार हो गए हैं। सनकुटीर आश्रम की दिल्ली, बिहार और महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यं में शाखाएं हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad