Advertisement

कैलाश सत्यार्थी के नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका की चोरी

सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी के दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित घर से चोरों ने उनके नोबेल पुरस्कार की अनुकृति सहित कई बहुमूल्य सामान चुरा लिए। सत्यार्थी का घर कालकाजी के अरावली अपार्टमेंट में है। इस घटना की एफआईआर दर्ज करा दी गई है। चोरी गए सामान में सत्यार्थी के पुश्तैनी गहनों के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा दिए गए सम्मान शामिल हैं।
कैलाश सत्यार्थी के नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका की चोरी

इस घटना के बाद सत्यार्थी ने कहा कि उनका नोबेल पुरस्कार देश और यहां के बच्चों को है। उन्होंने घटना को अंजाम देने वालों से अपील की कि वे इस पुरस्कार की अहमियत समझे न कि इसके आर्थिक मूल्य की।

पुलिस दल चोरी गए सामानों की जानकारी जुटाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि सत्यार्थी फिलहाल विदेश में हैं। बाल अधिकार कार्यकर्ता सत्यार्थी को वर्ष 2014 में पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था। वर्ष 2004 में भी इस तरह की घटना हुई थी जब रबींद्रनाथ टैगोर का नोबेल पुरस्‍कार चोरी हो गया था जो उन्‍हें वर्ष 1913 में साहित्‍य के लिए मिला था। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad