Advertisement

सात भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की नौ सेना ने पकड़ा, विदेश मंत्री से दखल की मांग

श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के सात मछुआरों को गिरफ्तार किया है। नौसैनिकों ने मछुआरों पर श्रीलंका...
सात भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की नौ सेना ने पकड़ा, विदेश मंत्री से दखल की मांग

श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के सात मछुआरों को गिरफ्तार किया है। नौसैनिकों ने मछुआरों पर श्रीलंका की जल सीमा में प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए नेदुंथिवु के निकट गिरफ्तार किया।

मछुआरों पर श्रीलंका के क्षेत्र में मछलियां पकड़ने का आरोप

भारतीय मछुआरों का कहना है कि समुद्र में तूफान आने और तेज हवाओं की वजह से वे अंतरराष्ट्रीय जल सीमा के बाहर निकल गए थे। इसके विपरीत श्रीलंका के नौसैनिकों ने उन पर अपनी जल सीमा में मछलियां पकड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने मछुआरों न सिर्फ गिरफ्तार कर लिया, बल्कि उनकी नाव भी जब्त कर ली। यह जानकारी मत्यस्य विभाग के अधिकारियों ने दी है।

सांसद ने की तुरंत रिहाई के लिए कदम उठाने की मांग

रामनाथपुरम के सांसद के. नवासकनी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से तत्काल कदम उठाने की अपील की है ताकि मछुआरों को रिहा कराया जा सके। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के सांसद ने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि ये मछुआरे शनिवार को श्रीलंका के जल क्षेत्र में पहुंच गए क्योंकि उनकी नौका में तकनीकी खराबी हो गई थी। वे जानबूझकर मछलियां पकड़ने के लिए वहां नहीं गए। इसलिए विदेश मंऎत्रालय को यह मामला श्रीलंका के समक्ष उठाना चाहिए ताकि मछुआरों को तुरंत रिहा कराया जा सके।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad