Advertisement

यूपी पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में लिया, नोएडा से दिल्ली आ रहे थे

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने कुछ किसान प्रदर्शनकारियों को यमुना एक्सप्रेसवे पर हिरासत में ले लिया है।...
यूपी पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में लिया, नोएडा से दिल्ली आ रहे थे

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने कुछ किसान प्रदर्शनकारियों को यमुना एक्सप्रेसवे पर हिरासत में ले लिया है। किसान प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड तोड़कर नोएडा से दिल्ली जा रहे थे। वहीं, गौतम बुद्ध नगर एडिशनल सी. पी. लव कुमार ने कहा है कि चिल्ला बॉर्डर को किसानों ने ब्लॉक किया हुआ है। दिल्ली की टीमों के साथ हमारा पूरा को-ऑर्डिनेशन है। ट्रैफिक डाइवर्ट करके यातायात को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। सभी जगह हमने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है ताकि असुविधा न हो। आज किसानों के प्रदर्शन का दसवां दिन है।

लगातार दस दिन से राजधानी दिल्ली में किसान जमे हुए हैं। इस दौरान आज पांचवे दौर की वार्ता केंद्र सरकार के साथ जारी है। चौथे दौर की वार्ता तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाई थी। चौथे दौर की वार्ता बेनतीजा रहा और ये करीब आठ घंटे तक चली थी।

पंजाब, हरियाणा और देश के अन्य राज्यों से किसानों ने 26 नवंबर को दिल्ली चलो नारों के साथ आवाह्न किया था। अब इन आंदोलनों को कई बड़ी हस्तियों का साथ मिल रहा है। ये किसान हाल हीं केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि संबंधी कानूनों का विरोध कर रहे हैं। एक तरफ सरकार दावा कर रही है कि ये किसानों के हित में लाया गया है। पीएम मोदी ने भी अपने मन की बात कार्यक्रम के संबोधन में इसका बचाव किया था हालांकि, किसान केंद्र की बात मानने को तैयार नहीं है और वो इसे वापस लेने पर अड़े हुए हैं। किसान संगठन इसे  काला कानून बता रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad