Advertisement

सीएम योगी के जनता दरबार में मची भगदड़, कई घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में अपनी-अपनी परेशानियां लेकर पहुंचे लोगों के बीच भगदड़ मच गई है जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं।
सीएम योगी के जनता दरबार में मची भगदड़, कई घायल

बुधवार सुबह योगी के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर जनता दरबार में गुहार लेकर लोग पहुंचे, लेकिन फरियादियों की भीड़ काफी ज्यादा थी। इस दौरान सीएम आवास गेट पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिनमें से लोगों को व्यवस्थित तरीके से अंदर भेजा जाने लगा। इसी दौरान अंदर जाने की जल्दी को लेकर लोगों के बीच हलचल मच गई।  

मुख्‍यमंत्री आवास के बाहर बढ़ती फरियादियों की भीड़ भगदड़ का मुख्य कारण है। धीरे-धीरे बढ़ती भीड़ को नियंत्रण में रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। हालांकि पुलिस ने अब हालात को नियंत्रण में कर लिया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोजाना अपने मुख्यमंत्री आवास पर जनता दरबार लगाते हैं, और लोगों की समस्या सुनते हैं। योगी यहां पर आये फरियादियों की समस्या का त्वरित हल करने का निर्देश देते हैं। अभी तक ऐसे कई मामले सामने आये हैं, जहां लोगों की समस्या सुलझी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad