Advertisement

उत्तर प्रदेश में 13 वर्षीय लड़की की बलात्कार के बाद की गई हत्या, खेत से मिला शव

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 13 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई...
उत्तर प्रदेश में 13 वर्षीय लड़की की बलात्कार के बाद की गई हत्या, खेत से मिला शव

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 13 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई है।पीड़िता के शव को गन्ने के खेत से बरामद किया गया। बता दें कि हाल के दिनों में राज्य से एक के बाद एक बलात्कार के मामले सामने आए हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के गांव के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़की के पिता ने बताया कि पीड़िता शुक्रवार दोपहर से लापता थी। लड़की के पिता ने कहा, "हम हर जगह उसे खोजने गए। गन्ने के खेत में उसकी लाश मिली। पीड़िता की आंखें बाहर आई हुईं थी। उसकी जीभ काट दी गई थी और दुपट्टे से गला घोंट दिया गया था।"

यह मामला नेपाल सीमा से सटे एक गांव की है जो लखनऊ से करीब 130 किलोमीटर दूर है। घटना शुक्रवार को घटी। पीड़िता का शव आरोपियों में से एक के खेत में मिला।

खीरी, लखीमपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 13 वर्षीय लड़की का शव एक गन्ने के खेत में मिला। मामले में एफआईआर दर्ज़ की गई है। मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आगे की विवेचना में जो भी तथ्य आएंगे उन सभी तथ्यों पर कार्रवाई होगी।

वहीं लखीमपुर खीरी के एसपी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि 13 वर्षीय लड़की (जिसकी लाश ईसानगर के एक खेत में मिली थी) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बलात्कार की पुष्टि करती है।
उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। हम बलात्कार, हत्या और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत आरोप दायर करेंगे।"

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad