Advertisement

यूपी चुनाव में फिर जिन्ना का जिक्र, सीएम योगी ने विरोधियों पर साधा निशाना, कही ये बात

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से जिन्ना जिक्र शुरू हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने...
यूपी चुनाव में फिर जिन्ना का जिक्र, सीएम योगी ने विरोधियों पर साधा निशाना, कही ये बात

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से जिन्ना जिक्र शुरू हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिन्ना का नाम लेकर विरोधियों पर हमला बोला है। पिछले कुछ दिनों से वो लगातार ट्वीट करके विरोधी दलों को आड़े हाथों ले रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक बार फिर ट्वीट करते निशाना साधा और कहा कि वो जिन्ना के उपासक हैं, उनको पाकिस्तान प्यारा है।

दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया और लिखा कि "वे 'जिन्ना' के उपासक है, हम 'सरदार पटेल' के पुजारी हैं। उनको पाकिस्तान प्यारा है, हम मां भारती पर जान न्योछावर करते हैं।"

इससे पहले प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने 25 जनवरी को सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पर ट्वीट कर कहा था कि, 'जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए। वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में 'तमंचावाद' दौड़ रहा है।

वहीं, इससे पहले भाजपा नेता संबित पात्रा ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। उन्‍होंने कहा था, ''आज मैंने एक महत्वपूर्ण अखबार में अखिलेश यादव का इंटरव्यू पढ़ा, जिसमें उन्‍होंने कहा है कि पाकिस्तान भारत का असली दुश्मन नहीं है, बल्कि भाजपा वोटों की राजनीति के लिए पाकिस्‍तान को बीच में लेकर आती है।'' पात्रा ने कहा कि अखिलेश का यह बयान बेहद शर्मनाक है और इसके लिए उनको देश से माफी मांगनी चाहिए।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad