Advertisement

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार का फैसला- ओम प्रकाश राजभर को मिली 'वाई' कैटेगरी की सुरक्षा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जहूराबाद से विधायक ओमप्रकाश राजभर को...
उत्तर प्रदेश: योगी सरकार का फैसला- ओम प्रकाश राजभर को मिली 'वाई' कैटेगरी की सुरक्षा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जहूराबाद से विधायक ओमप्रकाश राजभर को योगी सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। इसको लेकर राजनीतिक गलियारे में अटकलों का बाजार गर्म हो चुका है। राजभर इन दिनों समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर लगातार तंज कसने के लिए भी सुर्खियों में हैं।

राजभर वाई श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने को सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मुखालफत और राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मु का समर्थन करने का इनाम माना जा रहा है।

आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव के बाद से ओमप्रकाश राजभर सपा से खफा हैं। उनके निशाने पर सीधे अखिलेश यादव हैं। राजभर ने न सिर्फ अखिलेश यादव को नसीहत दी बल्कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को समर्थन न देकर एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मु के पक्ष में खड़े रहे। राजभर लगातार भाजपा के शीर्ष नेताओं के संपर्क में भी रहे। अमित शाह से मुलाकात की भी बात खुद उन्होंने कही। एक तरफ जहां राष्ट्रपति चुनाव का रिजल्ट घोषित हो रहा था तो दूसरी तरफ राजभर के लिए नई सुरक्षा का लेटर भी जारी हो गया।

गाजीपुर पुलिस की तरफ से सुरक्षा दी गई है। ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर की जहूराबाद सीट से विधायक हैं।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Uttar Pradesh government has accorded &#39;Y&#39; category security to National President, Suheldev Bharatiya Samaj Party &amp; former cabinet minister, Om Prakash Rajbhar <a href="https://t.co/vODw8qDhV9">pic.twitter.com/vODw8qDhV9</a></p>&mdash; ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) <a href="https://twitter.com/ANINewsUP/status/1550322823738331136?ref_src=twsrc%5Etfw">July 22, 2022</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

बता दें कि शासन का सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश 15 जुलाई का है, जो अब प्रकाश में आया है। एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन के लिए लखनऊ में उसी समय सीएम योगी ने रात्री भोज आयोजित किया था। इस भोज में ओपी राजभर भी पहुंचे थे और अपने समर्थन का ऐलान एनडीए प्रत्याशी के लिए किया था। ओमप्रकाश राजभर अक्सर राजनीतिक सुर्खियों में बने रहते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad