Advertisement

असल घर वापसी तो यह है

56 दिन के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भारत लौट आए हैं। वह नई जिम्मेदारी के लिए तरोताजा होंगे। लेकिन उनकी वापसी के मसले पर सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गरम है तो कुछ लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं।
असल घर वापसी तो यह है

एक चैनल ने राहुल गांधी का बैंकॉक से दिल्ली और दिल्ली से बैंकॉक का बिजनेस क्लास टिकट दिखाया। हालांकि इसकी सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि हमने नहीं की है। निम्न अफवाहें जो फैलाई जा रही हैं-

1. उत्तराखंड में थे- टि्वटर पर जारी एक धुंधली तस्वीर के अनुसार राहुल गांधी उत्तराखंड में थे।   

2- इटली में -संडे गार्डियन के अनुसार राहुल गांधी अपने बचपन के दोस्त समीर शर्मा के साथ छुट्टियां बिताने बैंकॉक से लंदन रवाना हुए।
3- ग्रीस में - कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनके ग्रीस जाने का भी जिक्र है।

4- म्यांमार में -एक अफवाह में यह भी कहा गया कि राहुल यंगून से ध्यान-योग करके आए हैं।
5- थाईलैंड में - यह भी कहा गया कि राहुल गांधी ने छुट्टियां थाइलैंड में बिताईं।

 इसके अलावा सोशल मीडिया पर दिनभर राहुल गांधी की खुमारी रही- 

 फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्वीट किया- 'इतना हंगामा और शोर-शराबा क्यों मचा रखा है? कोई छुट्टियां मनाकर लौटा है, यार बख्शो उसे। वह भला अपना पैसा कब इंजॉय करेगा। अपने फालतू दिनों में न ? समझो।'

एक टीवी चैनल के हैशटैग #RahulReturns भारत के ट्विटर पेज पर ट्रेंड करने वाले टॉपिकों में पहले नंबर पर रहा।

  • एक यूजर ने लिखा है, ‘ राहुल गांधी 19 अप्रैल को किसानों को संबोधित करेंगे। यह ख़बर सुनकर बची-खुची फसलें भी हंसते हंसते गिर गई थीं।‘
  • अन्य यूजर ने - ‘आज राहुल लौट रहे हैं तो राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाएगा?’
    एक अन्य यूजर- ‘पिया तू अब तो आजा गाने के लिंक के साथ लिखा है कि राहुल गांधी के समर्थकों ने यह गाना शुरू कर दिया था।‘
  • एक यूजर ने - राहुल की वापसी से पोगो चैनल की टीआरपी बढ़ जाएगी।
  • एक यूजर- ‘ और इधर राहुल मुखर्जी नगर में पिछले 2 महीने की प्रतियोगिता दर्पण खरीदते हुए दिखे।‘
  • अन्य यूजर- ने दिग्विजय सिंह पर लिखा है, ‘ राहुल के आने के पीछे आरएसएस है- दिग्गी राजा।‘

फेसबुक पर

  • उपमा सिंह- लौट आए ?बहुत चिंता हो रही थी।   
    • दिलीप खान- राहुल बाबा की घरवापसी हो गई लेकिन किरण नानी कहां हैं?  
    • फरीद खान- जब राहुल बाबा लौटेंगे तो खीर पकेगी।
                     बेसन के लड्डू, खाजा,बर्फी खूब बंटेगी।
    •                 राहुल बाबा लाएंगे हीरो का हार। 

                                         बंद करो कांग्रेसियो जूतम पैजार।

                                          राहुल बाबा गए थे सपनों की नगरी।
                                           सपने में सब नाच रहे थे डगरा डगरी।

                                           राहुल बाबा बोलेंगे तो फूल झरेगा।
                                          तापमान कम करने को पानी बरसेगा।

                                          राहुल बाबा आ रहे सब चुप हो जाओ।
                                          बड़े हो कर अब आ रहे थोड़ा झुक जाओ।

                                          हो रही राहुल बाबा की जय जयकार। 
                                          देश के दुश्मन नहीं बचेंगे अबकी बार।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad