Advertisement

नए विवाद में अनुराग ठाकुर, सोशल मीडिया पर खिंचाई

बीसीसीआई सचिव और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर टि्वटर पर जनता के गुस्से के शिकार हो रहे हैं। हैशटैग #SHAMEonAnuragthakur टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस युवा भाजपा नेता के मामले में यह खास रहा कि टि्वटर पर इन्हें कोसने वालों में भाजपा के लोग भी शामिल हैं।
नए विवाद में अनुराग ठाकुर, सोशल मीडिया पर खिंचाई

दरअसल अनुराग ठाकुर ने एक अंग्रेजी समाचारपत्र को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ बेहतर रिश्ते बनाने के लिए फिर से क्रिकेट सीरिज खेलना शुरू कर देना चाहिए। उनके अनुसार दोनों देशों के बीच क्रिकेट के जरिये रिश्ते फिर से कायम होने चाहिए। ठाकुर के अनुसार क्रिकेट के जरिये अन्य मुद्दों पर बातचीत का रास्ता भी खुल सकता है, जैसे व्यापार और आतंकवाद। अनुराग ठाकुर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रमुख भी हैं। ठाकुर ने यह भी कहा कि यह वो समय है जब पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक रिश्ते सोशल मीडिया से तय नहीं हो सकते हैं। इतना कहना था कि आज टि्वटर पर अनुराग ठाकुर पर एक के बाद एक हमला होने लगा।

 

शशि भूषण अपने टि्वटर हैंडल पर लिखते हैं- अनुराग ठाकुर का यह बयान सेना की बेइज्जती करने जैसा है, जो सेना हमारे लिए सीमा पर लड़ रही है। पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना पाकिस्तान में आतंकवाद को आर्थिक मदद करना है।   

 

प्रो.एमके - तुमने असल में मोदी सरकार को शर्मिंदा किया है।

 

साध्वी खोसला-बिल्कुल#ShameOnAnuragThakur पैसा देश से बड़ा हो गया क्या? उम्मीद है कि अनुराग ठाकुर को अहसास हो गया होगा। उन्होंने अपनी ही पार्टी को नुकसान पहुंचाया है।

 

ऑक्सोमिया जियोरी- अनुराग ठाकुर के बयान ने देश के सामने पूरी भाजपा को खतरे में डाल दिया।

 

इंडिया स्पीकः अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश का पप्पू है।

 

निर्भय सिंह लिखते हैं- निजी फायदे के लिए देश के मिजाज के साथ खिलवाड़ न करो। कभी सीमा पर गए हो? अगर सेना के जवानों का हौसला नहीं बढ़ा सकते तो अपना मुंह बंद रखो।

 

@ikumar7 यही वो तुच्छ राजनेता हैं जो BCCI को RTI में आने नही देना चाहते।

 

बिहारी बाबू हम पाकिस्तान से क्रिकेट खेलते रहे, जवान सर कलम करवाते रहे।

 

अखिलेश वर्मा- एक भी सैनिक मरता है, क्रिकेट लाशों के ढेर पर बिलकुल नहीं होना चाहिए उदाहरण आपके सामने है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad