Advertisement

महज 15 हजार रुपए में आप पा सकते हैं एक लाख लोगों की सटीक निजी जानकारियां

आप यह जानकर दंग रह जाएंगे कि किसी व्यक्ति की निजी जानकारियां एक रुपए से भी कम में बेची जा रही है। एक अंग्रेजी अखबार ने इस बात का खुलासा किया है। इस ताजा खुलासे में यह बात सामने आई है कि इस धंधे में लगी कंपनियां कानून को ताक पर रख कर आम लोगों की निजी जिंदगी में सेंध लगा रही हैं।
महज 15 हजार रुपए में आप पा सकते हैं एक लाख लोगों की सटीक निजी जानकारियां

 एक अनुमान के अनुसार आप एक लाख लोगों की सटीक निजी जानकारियां महज 15 हजार रुपए में प्राप्त कर सकते हैं।

खुलासे के अनुसार निजी जानकारियों में नाम, उम्र, पता, आमदनी, फोन नंबर, ई मेल सहित तमाम ऐसे ब्यौरे शामिल होते हैं जिन्हें किसी व्यकित की अनुमति के हासिल करना गंभीर अपराध है। लेकिन फिर इन्हें बेचने का बाजार गर्म है।

इस धंधे से जुड़े सूत्रों का दावा है कि वे क्रेडिट कार्ड रखने वाले एवं वेतनधारी जैसे समाज के ऊंचे तबकों के लोगों की निजी जानकारियां हासिल कर उन्हें कौड़ी के भाव बेच रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad