मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण यादव कहते हैं कि भाजपा दलित स्नान के नाम पर राजनीति कर रही है और साधु-संतों को भी अलग-अलग गुटों में बांट रही है। यादव आउटलुक से बातचीत में कहते हैं कि भाजपा के इस तरह के आयोजनों का कांग्रेस विरोध करेगी। वहीं भाजपा ने इस कार्यक्रम को सामाजिक सद्भाव का कार्यक्रम बताया है। भाजपा के प्रदेष अध्यक्ष नंद कुमार चैहान के मुताबिक यह कार्यक्रम सभी को एकजुट करने का प्रयास है इसको लेकर किसी प्रकार की सियासत नहीं की जानी चाहिए।
साधु-संतों के विरोध के चलते भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम में फेरबदल भी करनी पड़ी। पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष को सबरी भोज और समरसता स्नान करना था लेकिन अब वह वाल्मीकि घाट पर आयोजित कार्यक्रम में ही भाग लेंगे।
समरसता कार्यक्रम को लेकर मचा सियासी घमासान
सिंहस्थ महाकुंभ में समरसता स्थान को लेकर मचा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। हालांकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के समरसता स्नान के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। लेकिन कांग्रेस इसको लेकर लगातार भाजपा पर निशाना साध रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement