Advertisement

अब कन्हैया देंगे तेजस्वी यादव को टक्कर?, RJD के लिए खड़ी हो सकती है मुश्किलें; संकट में महागठबंधन!

भाकपा नेता और जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार अब कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। अभी...
अब कन्हैया देंगे तेजस्वी यादव को टक्कर?, RJD के लिए खड़ी हो सकती है मुश्किलें; संकट में महागठबंधन!

भाकपा नेता और जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार अब कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। अभी तक उनकी जिम्मेदारी तय भले ही ना हुई हो लेकिन, अब माना जा रहा है कि ये राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है।

कन्हैया कुमार आरजेडी नेता और सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को टक्कर दे सकते हैं। राजनीतिक  पंडितों का मानना है कि आरजेडी के अंदर अब इस बात का डर है कि कन्हैया कुमार कहीं तेजस्वी यादव  के लिए खतरा ना बन जाएं।

अभी तक ऐसे कोई संकेत मिले नहीं है। लेकिन, जिस तरह से कन्हैया कुमार मुखर नेता हैं, वैसे में तेजस्वी यादव को आने वाले वक्त में कन्हैया कुमार चुनौती दे सकते हैं।

दरअसल, कांग्रेस लगातार राज्य में कमजोर होती जा रही है। इस वक्त महागठबंधन में कांग्रेस भी है और इसके अगुवा तेजस्वी यादव हैं। अब कन्हैया कुमार आने वाले वक्त में तेजस्वी यादव को भी टक्कर दे सकते हैं।

वोट बैंक पर नजर डाले तो तेजस्वी यादव की राज्य में यादव और मुसलमान वोट बैंक पर पकड़ है। वहीं,  कन्हैया कुमार पूरे देश पर पकड़ है। युवा सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad