आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमें जनता का फैसला स्वीकार है, बीजेपी को इस जीत पर बधाई, हम जनता के सुख-दुख में काम आते रहेंगे।
दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हैं. जनता का जो भी फैसला है, हमें वो मंजूर है। हम लोगों के सुख-दुख में हमेशा काम आएंगे। क्योंकि हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं आए हैं। हम राजनीति को एक जरिया मानते हैं, जिसके जरिए हम जनता की सेवा कर सकें, हम केवल एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे बल्कि समाज सेवा भी करते रहेंगे। हमें जनता के सुख-दुख में इसी तरह काम आना है।
केजरीवाल ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। वे शानदार चुनाव लड़े, हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की। उन्होंने इस दौरान बहुत कुछ सहा लेकिन इस पूरे चुनाव के दौरान उन्होंने शानदार चुनाव लड़ा है. इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं।
#WATCH आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "हम जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। मैं भाजपा को इस जीत के लिए बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिसके साथ लोगों ने उन्हें बहुमत दिया… pic.twitter.com/WOq5p0YvLh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025