Advertisement

भाजपा का राहुल गांधी पर हमला, कहा- उन्हें ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बजाय ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ शुरू करनी चाहिए

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शहजाद पूनावाला ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी को ‘‘भारत जोड़ो...
भाजपा का राहुल गांधी पर हमला, कहा- उन्हें  ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बजाय ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ शुरू करनी चाहिए

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शहजाद पूनावाला ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी को ‘‘भारत जोड़ो यात्रा के बजाय कांग्रेस जोड़ो यात्रा’’ शुरू करनी चाहिए और इसकी शुरुआत राजस्थान से होनी चाहिए। पत्रकारों से बात करते हुए, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दावा किया कि कांग्रेस राजस्थान, मध्यप्रदेश और तेलंगाना में अपने नेताओं के बीच मतभेदों से जूझ रही है।

राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूनावाला ने कहा कि भारत को एकजुट करने का काम वल्लभभाई पटेल ने किया था। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘राहुल जी को भारत जोड़ो यात्रा के बजाय ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकालनी चाहिए और उन्हें इसकी शुरुआत राजस्थान से करनी चाहिए।’’

दूसरी तरफ, कल असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि पार्टी भाजपा को धर्मनिरपेक्षता न सिखाए क्योंकि इसकी आड़ में लव जिहाद, धर्मांतरण और हिंदुओं की हत्या को उचित नहीं ठहराया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि असम में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए वह एक कानून लाने जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता ने भूपेश बघेल सरकार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य में लव जिहाद एवं धर्मांतरण की घटनाएं बढ़ रही है। शर्मा ने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में वापस आती है तो ऐसे मुद्दे अगले स्तर तक पहुंच जाएंगे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad