Advertisement

पंजाब: कृषि कानूनों के विरोध के बीच सभी 117 सीटों पर भाजपा लड़ेगी चुनाव, संगठन महासचिव का बड़ा ऐलान

भार्तीय जनता पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष ने कहा है कि पार्टी प्रदेश में अगले साल होने वाले...
पंजाब: कृषि कानूनों के विरोध के बीच सभी 117 सीटों पर भाजपा लड़ेगी चुनाव, संगठन महासचिव का बड़ा ऐलान

भार्तीय जनता पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष ने कहा है कि पार्टी प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और राज्य में भाजपा सरकार का गठन करेगी। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के साथ बैठक करने यहां पहुंचे संतोष ने यह घोषणा की थी।

पंजाब में भाजपा हमेशा से ही अकाली दल को साथ मिलकर चुनाव लड़ती आ रही है, लेकिन इस बार केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने भाजपा का दामन छोड़ दिया है। अकाली दल भाजपा को छोड़कर अब बीएसपी के साथ मिलकर अपनी सरकार बनाने का प्रयास कर रहे ही है। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी (आप) भी इस रेस में कांग्रेस से सत्ता छीनने के प्रयास में है।

पंजाब राजनीति की चर्चा करते हुए संगठन महासचिव संतोष ने राज्य के नेताओं और अन्य के साथ भी बैठक की है। जिसमें संतोष ने कहा कि देश में भाजपा की लहर है और पंजाब की जनता राज्य में भी भाजपा की सरकार बनाने की इच्छुक है। भाजपा प्रदेश में सभी 117 सीटों पर विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और लोगों के सहयोग से 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी।

बीएल संतोष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगे कहा कि पूरा विपक्ष कोई चाल चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने का प्रयास कर रहा है। भाजपा दुनिया की सबसे पड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ विपक्ष का गलत प्रचार जल्दी ही खत्म हो जाएगा क्योंकि किसानों को यह महसूस हो गया है कि इन कानूनों से समृद्धि आएगी।

संतोष ने कहा कि मोदी हमेशा से ही किसानों के समर्थक रह हैं और कृषि क्षेत्र का हित उनकी तथा उनकी सरकार की प्राथमिकता में है। मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई कदम उठाये हैं। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad