Advertisement

कांग्रेस के खिलाफ मुकाबले में कहीं नहीं है भाजपा, राहुल गांधी ने पेश किए आंकड़े

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में पहुंचने के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने...
कांग्रेस के खिलाफ मुकाबले में कहीं नहीं है भाजपा, राहुल गांधी ने पेश किए आंकड़े

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में पहुंचने के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि राज्य में भाजपा उनकी पार्टी के खिलाफ मुकाबले में कहीं नहीं है।

राहुल गांधी ने राज्य की मौजूदा सिद्धरमैया सरकार और इससे पहले की भारतीय जनता पार्टी सरकार के कामकाज के तुलनात्मक ब्यौरे का एक ग्राफिक ट्विटर पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा, 'यह ग्राफिक दिखाता है कि कर्नाटक में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा मुकाबले में कहीं नहीं है।' 

आंकड़ों में किए ये दावे

कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से पोस्ट किए गए ग्राफिक में दावा किया गया है कि कर्नाटक में रोजगार सृजन, किसानों की कर्जमाफी, बिजली उत्पादन, बुनियादी ढांचे के विकास, दुग्ध उत्पादन, मेट्रो परियोजना, सिंचाई और कई अन्य कामों में सिद्धरमैया सरकार भाजपा सरकार की तुलना में काफी आगे है।

 केवल भाषणों से भूखों का पेट नहीं भर सकता: सोनिया गांधी

इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कर्नाटक चुनाव को लेकर एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने जहां उनपर और उनके बेटे व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर 'राजवंश' बचाने के लिए कांग्रेस को बर्बाद करने का आरोप लगाया, तो वहीं सोनिया ने कहा कि 'केवल भाषणों से भूखे लोगों के पेट नहीं भर सकते।'

कर्नाटक में 12 मई को होने हैं चुनाव

गौरतलब है कि कर्नाटक में 12 मई को चुनाव होने हैं। चुनाव एक ही चरण में होगा और 15 मई को मतगणना होगी। 224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है। वर्तमान में कर्नाटक में कांग्रेस के सिद्धरमैया की सरकार है। विधानसभा में कांग्रेस के 122 विधायक हैं, जबकि भाजपा मुख्य विपक्षी पार्टी है और उसके पास 40 विधायक हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव को काफी अहम माना जा रहा है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad