Advertisement

महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिंदे का बड़ा दावा, कहा- "राज्य की 45 सीटें हम जीतेंगे"

लोकसभा चुनाव अगले साल होने हैं। तैयारियों में अभी से पार्टियां कमी नहीं छोड़ रही हैं। बयानबाज़ी में...
महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिंदे का बड़ा दावा, कहा-

लोकसभा चुनाव अगले साल होने हैं। तैयारियों में अभी से पार्टियां कमी नहीं छोड़ रही हैं। बयानबाज़ी में भी कोई कमतर नहीं है। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि उनके नेतृत्व वाली शिवसेना, अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सत्तारूढ़ गठबंधन आगामी साल राज्य की 48 लोकसभा सीट में से 45 पर जीत हासिल करेगा।

शिंदे ने शुक्रवार को नागपुर में हवाई अड्डे पर संवाददाताओं को संबोधित किया। उन्होंने बारामती और पुणे जिले के कु‍छ संसदीय क्षेत्रों से राकांपा के चुनाव लड़ने (तीनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अभी होनी है) के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बयान पर कहा कि पवार ने यह भी कहा है कि तीनों दल साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

शिंदे ने कहा, "महायुती (महागठबंधन) साथ मिलकर लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेगा और लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए 45 से ज्यादा सीटें जीतेगा।"

इस बीच शिंदे नीत शिवसेना गुट के हिंगोली के सांसद हेमंत पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री का समर्थन (पिछले साल शिवसेना में टूट के बाद) करने वाले 13 सांसदों को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए फिर से टिकट दिया जाएगा। पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, "एकनाथ शिंदे ने हमें इस बारे में आश्वासन दिया है।" 

लोकसभा चुनाव अगले वर्ष मई में होने की संभावना है, वहीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अक्टूबर या नवंबर में हो सकते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad