Advertisement

तीसरे कार्यकाल के रूप में नरेंद्र मोदी ने ली पीएम पद की शपथ; जाने किन्हें मिली कैबिनेट में जगह

लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए, नरेंद्र मोदी रविवार को शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में भारत के...
तीसरे कार्यकाल के रूप में नरेंद्र मोदी ने ली पीएम पद की शपथ; जाने किन्हें मिली कैबिनेट में जगह

लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए, नरेंद्र मोदी रविवार को शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही मोदी ने पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। नेहरू एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो देश की आजादी के बाद लगातार तीन चुनावों के बाद भी इस पद पर बने रहे।

अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जगत प्रकाश नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, एचडी देवगौड़ा, पीयूष वेदप्रकाश गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी, राजीव रंजन सिंह, सर्वानंद सोनोवाल, डाक्टर वीरेंद्र कुमार, के राम मोहन नायडू, प्रह्लाद जोशी, जुएल ओराम, गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिंय़ा, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, किरन रिजिजू, हरदीप पुरी, डाक्टर मनसुख मांडविया, जी किशन रेड्डी, चिराग पासवान, सी आर पाटिल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण में मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए। समारोह में भारत के पड़ोसी देशों के नेता शामिल हुए।

भारत और मालदीव के बीच कूटनीतिक विवाद को एक तरफ रखते हुए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। इस विवाद से पहले सोशल मीडिया पर उठे विवाद के कूटनीतिक विवाद में बदल जाने के बाद भारत और मालदीव के बीच संबंधों में खटास आ गई थी।

निवर्तमान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करना जारी रखेंगे। उन्होंने राज्य में संवाददाताओं से कहा, "हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के लोगों ने मुझे लगातार पांचवीं बार लोकसभा के लिए चुना है। पांचवीं बार लोकसभा के लिए चुना जाना अपने आप में एक बड़ा सम्मान है।" ठाकुर ने कहा कि "भाजपा ने मुझे पांच बार लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया है। मेरे लिए इससे बड़ा अवसर और कोई नहीं हो सकता।"

इस अवसर पर मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान मंडी से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहीं।

ये हैं कैबिनेट मंत्री 

1-नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से तीसरी बार सांसद बने हैं।

2- राजनाथ सिंह गृह और रक्षा मंत्री रह चुके हैं। यूपी के के मुख्यमंत्री और बीजेपी के अध्यक्ष भी रहे हैं।

3-अमित शाह गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष रह चुके हैं। लगातार गांधीनगर से दूसरी बार सांसद बने। चार बार गुजरात के विधायक और पूर्व गृह राज्यमंत्री भी हैं।

4-नितिन गडकरी 2014 से मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। लगातार तीसरी बार महाराष्ट्र के नागपुर से सांसद बने हैं।

5-जेपी नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। 2014 में मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। हिमाचल सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

6-शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और विदिशा से लोकसभा चुनाव जीते हैं।

7-निर्मला सीतारमन पिछली सरकार में वित्त मंत्री रहीं। राज्यसभा से सांसद हैं।

8-एस जयशंकर विदेश सचिव के पद से रिटायर होने के बाद देश के विदेश मंत्री बने। दो बार राज्यसभा से सांसद चुने गए हैं।

9-मनोहरलाल खट्टर हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के पूर्व प्रचारक हैं और हरियाणा की करनाल से पहली बार सांसद चुने गए हैं।

10-एचडी कुमारस्वामीकर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के बेटे हैं और वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं। तीसरी बार लोकसभा सांसद बने हैं। एनडीए के सहयोगी जनता दल सेक्युलर के नेता हैं।

11- पीयूष गोयल राज्य सभा में नेता सदन रहे हैं, पहली बार महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट से लोकसभा से सांसद चुने गए हैं। इससे पहले राज्यसभा के सदस्य के तौर पर सांसद बन पिछली सरकारों में मंत्री रहे।

12- धर्मेंद्र प्रधान पिछली सरकार में शिक्षा मंत्री रहे हैं। ओडिशा के संबलपुर से लोकसभा चुनाव जीते हैं।

13-जीतनराम मांधी नडीए गठबंधन के सहयोगी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता हैं। बिहार के पूर्व मुख्यंत्री रहे हैं। पहली बार सांसद बने हैं और दलित समुदाय से आते हैं।

14-राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एनडीए के सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड के नेता हैं। जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और भूमिहार समाज से आते हैं। मुंगेर से सांसद बने हैं।

15- सर्बानंद सोनोवालअसम के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और आदिवासी समुदाय से आते हैं। पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं। असम के डिब्रूगढ़ से चुनाव जीते हैं।

16- वीरेंद्र कुमार- पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं। आठवीं बार सांसद चुने गए हैं। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ सीट से चुनकर र संसद पहुंचे हैं और प्रदेश बड़े दलित नेता माने जाते हैं।

17-के राममोहन नायडू- आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से सांसद हैं, पूर्व मंत्री येरेन नायडू के बेटे हैं।

18- प्रहलाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से पांचवीं बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। कर्नाटक बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष हैं और पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं।

19-जुएल ओराम ओडिशा के सुंदरगढ़ से सांसद चुने गए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। छठी बार सांसद चुने गए हैं और बड़े आदिवासी चेहरे के तौर पर पहचाने जाते हैं।

20-गिरिराज सिंह पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। लगातार तीसरी बार बिहार के बेगूसराय से सांसद चुने गए हैं।

21-अश्विनी वैष्णव पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। आईएएस से इस्तीफा देकर राजनीति में आए और अब ओडिशा से राज्यसभा सांसद हैं।

22-ज्योतिरादित्य सिंधिया 2020 में कांग्रेस से बीजेपी में आए और कैबिनेट मंत्री बनाए गए। 5वीं बार मध्य प्रदेश की गुना सीट से सांसद हैं।

23- भूपेंद्र यादव राजस्थान के अलवर से पहली बार लोकसभा सांसद का चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में पर्यावरण मंत्री थे। भाजपा के रणनीतिकार माने जाते हैं।

24-गजेंद्र सिंह शेखावत दूसरी बार राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में जलशक्ति मंत्री रहे।

25- अन्नपूर्णा देवी पिछली सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री रहीं। झारखंड की कोडरमा सीट से सांसद बनी हैं। उन्होंने लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीता है।

26-किरेन रिजिज अरुणाचल वेस्ट सीट से लोकसभा चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं और नॉर्थ ईस्ट में बीजेपी के बड़े चेहरों में शामिल हैं।

27- हरदीप पुरी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं और पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं। आईएफएस से रिटायरमेंट के बाद राजनीति में आए।

28- मनसुख मांडविया गुजरात के पोरबंदर से पहली बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे।

29- जी किशन रेड्डी तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में पर्यटन-संस्कृति मंत्री रहे।

30-चिराग पासवान बिहार के हाजीपुर से सांसद हैं। एनडीए के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास के नेता हैं। पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं।

31- सीआर पाटिल गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष हैं और नवसारी सीट से सांसद चुने गए हैं। लगातार चौथी बार चुनाव जीते हैं।

ये हैं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1-राव इंद्रजीत सिंह  

2-जीतेंद्र सिंह

3-अर्जुन राम मेघवाल 

4-प्रताप राव जाधव   

5-जयंत चौधरी

ये हैं राज्यमंत्री

6-जितिन प्रसाद     

7-श्रीपद नाइक

8-पंकज चौधरी

9-कृष्णपाल गुर्जर    

10-रामदास अठावले  

11-रामनाथ ठाकुर    

12-नित्यानंद राय

13-अनुप्रिया पटेल    

14-वो सोमन्ना

15-पी चंद्रशेखर

16-एसपी सिंह बघेल  

17-शोभा करंदलाजे   

18-कीर्तिवर्धन सिंह   

19-बीएल वर्मा 

20-शांतनु ठाकुर

21-सुरेश गोपी 

22-एल मुरुगम

23-अजय टम्टा

24-बंडी संजय कुमार  

25-कमलेश पासवान  

26-भागीरथ चौधरी   

27-सतीश दुबे 

28-संजय सेठ 

29-रवनीत बिट्टू     

30-दुर्गादास उइके    

31-रक्षा खडसे 

32-सुकांत मजूमदार  

33-सावित्री ठाकुर

34- तोखन साहू

35-राजभूषण निषाद  

36-भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा 

37-हर्ष मल्होत्रा

38-निमूबेन बांभनिया 

39-मुरलीधर मोहोल  

40-जॉर्ज कुरियन    

41-पबित्रा मार्गरिटा   

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad