Advertisement

केंद्र ने बदला नेहरू मेमोरियल का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा, कांग्रेस ने किया विरोध

तीन मूर्ति भवन परिसर में स्थित द नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एवं लाइब्रेरी सोसायटी का नाम बदलकर...
केंद्र ने बदला नेहरू मेमोरियल का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा, कांग्रेस ने किया विरोध

तीन मूर्ति भवन परिसर में स्थित द नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एवं लाइब्रेरी सोसायटी का नाम बदलकर "प्रधानमंत्री म्यूजियम एवं लाइब्रेरी सोसायटी" रखा गया है। नेहरू का नाम हटाने के बाद से ही कांग्रेस पार्टी भड़क गई। तीन मूर्ति भवन भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के आधिकारिक निवास के रूप में जाना जाता है।

संस्कृति मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी (एनएमएमएल) की एक विशेष बैठक में इसका नाम बदलने का फैसला किया गया। यह भी बताया गया कि बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, जो सोसायटी के उपाध्यक्ष हैं। बैठक में संबोधन के दौरान राजनाथ सिंह ने नाम बदले जाने के प्रस्ताव को स्वीकार किया।

मंत्रालय के बयान में कहा गया, "अपने नए रूप में संस्था जवाहरलाल नेहरू से लेकर नरेंद्र मोदी तक सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान और उनके सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर उनकी प्रतिक्रियाओं को प्रदर्शित करेगी।" राजनाथ सिंह का कहना है कि "एक इंद्रधनुष को सुंदर बनाने के लिए उसके सभी रंगों का बराबर रूप से प्रतिनिधित्व किया जाना चाहिए।"

बयान के अनुसार, "इस प्रकार प्रस्ताव को एक नया नाम देकर हमारे सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों का सम्मान किया गया है।" कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस कदम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "क्षुद्रता और प्रतिशोध, नाम मोदी है। 59 से अधिक वर्षों के लिए नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (एनएमएमएल) एक वैश्विक बौद्धिक लैंडमार्क और पुस्तकों और अभिलेखागार का खजाना घर रहा है।"

"मगर अब इसे प्रधानमंत्री म्यूजियम और सोसायटी के नाम से जाना जाएगा। मोदी भारतीय राष्ट्र-राज्य के वास्तुकार के नाम और विरासत को विकृत, तिरस्कृत और नष्ट करने के लिए और क्या नहीं करेंगे। अपनी असुरक्षाओं के बोझ से दबे एक छोटे कद के व्यक्ति स्वयंभू विश्वगुरु हैं।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad