Advertisement

राबड़ी देवी ने दोनों बेटों संग मनाया लालू का 71वां जन्मदिन, नीतीश ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव का 71वां जन्मदिन सोमवार को पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं ने...
राबड़ी देवी ने दोनों बेटों संग मनाया लालू का 71वां जन्मदिन, नीतीश ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव का 71वां जन्मदिन सोमवार को पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया। इस मौके पर उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राब़ड़ी देवी अपने दोनों बेटों तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव के साथ मौजूद थीं। कार्यकर्ताओं ने केट काटकर अपने नेता की लंबी उम्र की कामना की। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव सहित कई नेताओं ने लालू को उनके जन्म दिन पर शुभकामनाएं दी।

लालू यादव के बड़े बेटे और राज्य के पूर्व मंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि दुश्मनों से मुकाबला करने की असीम ऊर्जा, समता-समानता के लिए संघर्ष की अदम्य शक्ति, सांप्रदायिकता के नाश का जज्बा, गरल पीने और अमृत बांटने की हिम्मत, एक साथ सहस्त्रों वार बर्दाश्त करने की ताकत रखने वाले महापुरुष श्री लालू प्रसाद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

राजद प्रमुख के दूसरे बेटे और बिहार विधान सभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपने संदेश में कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी को 71वें अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव ने लालू यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ रहने की कामना की। उन्होंने राजद प्रमुख के साथ युवावस्था और हाल की तस्वीर ट्वीट कर बधाई दी।


केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जन्मदिन की शुभकामना देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने अपने संदेश के साथ हाल ही में राजद प्रमुख के साथ एम्स में मुलाकात के दौरान की तस्वीर ट्वीट की।


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झामुमो नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल, पवन खेड़ा, गुजरात के पाटीदारों के नेता हार्दिक पटेल ने भी राजद प्रमुख को जन्म दिन की शुभकामनाए दीं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad