Advertisement

भगवंत मान की मां को अपने बेटे की जीत का है पूरा भरोसा, बोलीं- हमारे लिए वो पहले ही सीएम बन चुके हैं

पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान की मां हरपाल कौर को अपने बेटे की जीत...
भगवंत मान की मां को अपने बेटे की जीत का है पूरा भरोसा, बोलीं- हमारे लिए वो पहले ही सीएम बन चुके हैं

पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान की मां हरपाल कौर को अपने बेटे की जीत का पूरा भरोसा है। उनकी मां ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया और कहा "भगवान की कृपा से सभी उसे प्यार करते हैं। हमारे लिए वह पहले ही सीएम बन चुके हैं। दूसरी तरफ, मां के इस बयान पर भगवंत मान ने कहा कि मां के इस आशीर्वाद के अलावा और क्या चाहिए? इस बार युवा, छात्र समेत सभी लोग बदलाव चाहते हैं।

आपको बता दें कि पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में  दोपहर तीन बजे तक पंजाब में 49.81 फीसदी वोटिंग हुई है।

वहीं, भगवंत मान आज की वोटिंग पर बोलते हुए कहा कि आज पंजाब की जनता सच के लिए वोट कर रही है। हमें इस चुनाव में बहुमत मिलेगा। भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इतनी बड़ी तादाद में वोट करके पंजाब के 3 करोड़ लोग शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के संघर्ष और बाबा साहिब अम्बेडकर के लिखे हुए संविधान का सम्मान कर रहे हैं, उनका सपना पूरा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों पर कुल 1304 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य में इस बार चौतरफा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बार सत्ताधारी कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन और भाजपा चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। गौरतलब है कि भाजपा इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad