वैसे तो शिवपाल अपने समर्थकों को यह कहते रहे कि सादगी से जन्मदिन मनाया जाए। लेकिन दिल्ली में जिस तरह से उनका जन्मदिन मना उसे तो देखकर हर कोई अवाक रह गया। वैसे उसमें चंद नजदीकी लोगों को ही बुलाया गया था। लेकिन होटल में आने-जाने वाले लोग इस जन्मदिन की चर्चा करते नहीं अघा रहे थे। क्योंकि जिस ठाट-बाट से जन्मदिन मनाया गया उसकी चर्चा तो होनी ही थी।
शिवपाल सिंह यादव का खास जन्मदिन
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ के साथ-साथ दिल्ली के एक नामी-गिरामी होटल में भी अपना जन्मदिन मनाया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement