Advertisement

हेमंत सोरेन का निशाना, कहा- "झारखंड के पिछड़ेपन के लिए पिछली भाजपा सरकार जिम्मेदार"

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के ‘पिछड़ेपन’ के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी...
हेमंत सोरेन का निशाना, कहा-

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के ‘पिछड़ेपन’ के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली पिछली सरकार को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन का विरोध किया था, उन्होंने सत्ता हथियाकर 20 साल तक इसे लूटा।

सोरेन सरकारी जनसंपर्क कार्यक्रम ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ सिलसिले में धनबाद में थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ने बलियापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब झारखंड अलग राज्य बना तो यह समृद्ध था और इसका बजट अधिशेष था। उन्होंने कहा, “लेकिन जो लोग 2019 तक सत्ता में थे, उन्होंने विकास के नाम पर राज्य का खजाना लूटा और 19 साल में झारखंड को बीमारू बना दिया।”

बता दें कि इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कह चुके हैं कि शिक्षा की कमी के कारण राज्य पिछड़ा हुआ है। हालांकि, उन्होंने कहा कि राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी सरकार द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं।

बता दें कि झारखंड भारत के पिछड़े राज्यों में से एक है। चतरा झारखंड का सबसे गरीब जिला है, जहां की 60.74 फीसदी आबादी गरीब है। वहीं, पाकुड़ (60.66 फीसदी), पश्चिमी सिंहभूम (57.60 फीसदी), साहिबगंज (55.93 फीसदी) और गढ़वा (53.26 फीसदी) राज्य के सबसे गरीब जिले हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad