Advertisement

हरियाणा नगर निगम चुनाव में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, पांचों जगहों पर मेयर जीते

हरियाणा के नगर निगम चुनाव में भाजपा को भरपूर सफलता मिली है। रोहतक, यमुनानगर, हिसार, पानीपत, करनाल...
हरियाणा नगर निगम चुनाव में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, पांचों जगहों पर मेयर जीते

हरियाणा के नगर निगम चुनाव में भाजपा को भरपूर सफलता मिली है। रोहतक, यमुनानगर, हिसार, पानीपत, करनाल पांचों जगहों पर मेयर जीते हैं तो ज्यादातर पार्षद भी भाजपा के ही विजयी रहे हैं। सीएम मनोहर लाल ने इस जीत को चार साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर बताया है तो वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

रोहतक

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माने जाने वाले रोहतक में भी कमल खिल गया है। यहां भाजपा के मेयर प्रत्याशी मनमोहन गोयल ने विरोधी को 14 हजार से ज्यादा वोट से पटखनी दी है।

यमुनानगर

यमुनानगर में 22 जगहों में से 13 पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इनेलो-बसपा के तीन और एक जगह निर्दलीय उम्मीदवार के अलावा पांच वार्डों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। वार्ड एक से संजय कुमार (कांग्रेस), वार्ड दो से प्रवीण (भाजपा), वार्ड तीन से हरनीत कोहली (कांग्रेस), वार्ड चार से देवेंद्र (कांग्रेस), वार्ड पांच से विनय कंबोज (कांग्रेस समर्थित), छह से प्रीति जोहर (भाजपा), सात से राम आसरे (भाजपा), आठ से विनोद (इनेलो), नौ से भावना (भाजपा), वार्ड दस से सुरेंद्र शर्मा (भाजपा), वार्ड 11 से संकेत कुमार (भाजपा), 12 से संजीव कुमार (भाजपा), 13 से निर्मला चौहान (कांग्रेस), 14 से रानी कालड़ा (भाजपा), 15 से प्रिंस शर्मा (निर्दलीय), 16 से रिया (निर्दलीय), 18 से कुसुमलता (भाजपा), 19 से उषा (भाजपा), 20 से रेखा (भाजपा), 21 से अभिषेक शर्मा (भाजपा) और 22 वार्ड से सविता (भाजपा) को जीत मिली है।

हिसार

हिसार में 20 में से सिर्फ 7 जगह पर ही भाजपाई प्रत्याशियों को सफलता मिली है, बाकी जगहों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई है। इन निर्दलीय उम्मीदवारों में कुछ को कांग्रेस और इनेलो का समर्थन हासिल था। हालांकि, सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा थ। यहां वार्ड एक से अनिल जैन उर्फ टीनु (निर्दलीय), दो से कविता केड़िया (भाजपा), तीन से शालू धीमान (निर्दलीय), चार से अनिल मणि (भाजपा), पांच से ज्योति भीम महाजन (भाजपा), छः से उमेद सिंह (निर्दलीय), सात से मनोहर लाल (निर्दलीय), आठ से भूपसिंह रोहिल्ला (भाजपा), नौ से जय प्रकाश, दस से बिमला देवी (निर्दलीय), 11 से सरोज बाला (निर्दलीय), 12 से जगमोहन मित्तल (निर्दलीय), 13 से अमिता (निर्दलीय) 14 से अमित (निर्दलीय), 15 से प्रीतम सिंह (भाजपा), 16 से विनोद ढांडा (निर्दलीय), 17 से महेंद्र जुनेजा (भाजपा), 18 से जयवीर गुर्जर (भाजपा), 19 से नरेंद्र शर्मा (निर्दलीय) और वार्ड 20 से अंबिका शर्मा (निर्दलीय) को जीत मिली है।

पानीपत

पानीपत में 26 में 22 जगहों पर भाजपा के उम्मीदवारों को जीत मिली जबकि कांग्रेस के हाथ को एक ही जगह लोगों ने साथ दिया। इसके अलावा तीन जगहों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की है। वार्ड एक से अनीता परुथी, दो से पवन, तीन से अंजलि शर्मा, वार्ड 4 से रविन्द्र नागपाल, पांच से अनिल बजाज, छह से रवींद्र, सात से अशोक कटारिया, आठ से चंच रेवड़ी सहगल, नौ से मीनाक्षी नारंग, दस से रवींद्र भाटिया, 11 से कोमल सैनी, 12 से सतीश सैनी जीती।

16 से अतर सिंह रावल,  17 से प्रमोद देवी, 19 से निशा, वार्ड 20 से लोकश नागरु, 21 से संजीव दहिया, 23 से अश्वनी धींगड़ा, 24 से मनजीत कौर, 25 से दुष्यंत भट्ट, 26 से विजय जैन विजयी हुए हैं। सभी उम्मीदवार भाजपा के हैं। इसके अलावा वार्ड 14 से कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला देवी को और वार्ड 15 से सुमन, 18 से बलराम मकोल, वार्ड 22 से चंचल डाबर को जीत मिली है, ये निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

करनाल

सीएम सिटी करनाल के 20 में से 12 वार्ड में भाजपा प्रत्याशियों ने विजय हासिल की है, जबकि बाकी जगह निर्दलीय जीते हैं। यहां वार्ड एक से नवीन (भाजपा), वार्ड दो से बलविंदर बराड़ (आजाद), वार्ड तीन से परमजीत लाठर (आजाद) और वार्ड चार से नीलम (आजाद) और वार्ड पांच से जयभवान (भाजपा), वार्ड छ से नीलम सिरसी (भाजपा), वार्ड सात से सुदर्शन कालरा (भाजपा), वार्ड आठ से मेघा भंडारी (भाजपा), वार्ड नौ मुकेश कुमार (बीजेपी), वार्ड दस से वीर विक्रम जीत (बीजेपी), वार्ड 11 से रमनजीत कौर (भाजपा) और वार्ड 12 से मोनिका गर्ग (भाजपा), वार्ड 13 से ईश कुमार गुलाटी (निर्दलीय), वार्ड 14 से रामचंद्र (भाजपा), 15 से युद्धवीर सैनी (निर्दलीय), वार्ड 16 से रजनी प्रोचा (भाजपा), 17 से जोगिंद्र शर्मा (निर्दलीय), 18 से हरीश कुमार उर्फ बिट्टू (भाजपा), 19 से राजेश अग्गी (भाजपा) और वार्ड 20 से मोनू (निर्दलीय) ने जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विधानसभा भी करनाल ही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad