Advertisement

झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक 5 चरणों में चुनाव, नतीजे 23 दिसंबर को

झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। मतगणना 23 दिसंबर को होगी। मुख्य...
झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक 5 चरणों में चुनाव, नतीजे 23 दिसंबर को

झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। मतगणना 23 दिसंबर को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को तारीखों का ऐलान किया। तारीखों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में 2.26 करोड़ मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 24 जिलों में से 19 संवेदनशील हैं, इनमें 13 जिले नक्सली हिंसा से ज्यादा प्रभावित हैं। झारखंड विधानसभा में कुल 82 सीटें हैं। इनमें 81 सदस्यों को जनता चुनती है और एक नामित सदस्य होता है। मौजूदा विधानसभा की अवधि 5 जनवरी 2020 तक है। राज्य में अभी भाजपा-आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन) गठबंधन की सरकार है। रघुवर दास राज्य के मुख्यमंत्री हैं।  

विधानसभा चुनाव पांच चरणों में

पहला चरण - 30 नवंबर

दूसरा चरण - 7 दिसंबर

तीसरा चरण - 12 दिसंबर

चौथा चरण – 16 दिसंबर

पांचवां चरण – 20 दिसंबर

बुजुर्गों के लिए पहली बार पोस्टल बैलट की सुविधा

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि राज्य में 80 साल से अधिक उम्र के 2.19 लाख बुजुर्ग हैं। इनके अलावा 2.16 लाख दिव्यांग हैं। इनके पास बूथ पर जाकर वोट डालने के अलावा पोस्टल बैलट से वोट डालने का भी विकल्प होगा। ऐसा देश में पहली बार होगा।

2014 में भी पांच चरणों में हुए थे चुनाव

साल 2014 में राज्य में पांच चरणों में चुनाव हुए थे। 25 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच चुनाव हुए जबकि 23 दिसंबर को नतीजे आए थे। भाजपा को 37 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा को 19, कांग्रेस को सात, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन को 5 और झारखंड विकास मोर्चा प्रजातंत्र (जेवीएम-पी) को छह सीटों पर जीत मिली थी।

2014 में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी भाजपा

2014 में भाजपा यहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। झारखंड राज्य बनने के बाद यह पहली बार था जब किसी एक पार्टी को जनता ने इतनी सारे सीटों पर जीत दिलाई थी। भाजपा ने यहां आजसू और जेवीएम-पी के साथ मिलकर सरकार का गठन किया था। हालांकि 11 फरवरी, 2015 को जेवीएम-पी के सभी विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे पहले राज्य में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, जलता दल यूनाइटेड और झारखंड मुक्ति मोर्चा की गठबंधन वाली सरकार का शासन था।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad