Advertisement

खत्म हुआ सस्पेंस, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा पर लगाया दांव; लिस्ट जारी

अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर आज सस्‍पेंस खत्‍म हो गया है। पार्टी ने...
खत्म हुआ सस्पेंस, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा पर लगाया दांव; लिस्ट जारी

अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर आज सस्‍पेंस खत्‍म हो गया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का ऐलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है। लंबे समय से इन सीटों को लेकर सस्पेंस बना हुआ था।

बता दें कि राहुल गांधी केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, केएल शर्मा गांधी परिवार के करीबी बताए जाते हैं। वह सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि हैं।

कांग्रेस ने आज यानी शुक्रवार को दो उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इस नई लिस्ट में कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी को अपना प्रत्याशी घोषित किया। पिछले काफी समय से ये कहा जा रहा था कि राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। मगर पार्टी ने आखिर समय में अपना मन बदला और राहुल को रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा है।

राहुल गांधी राहुल गांधी 12.15 बजे नामांकन करेंगे। इसके बाद बताया जा रहा है कि दोपहर 2.10 बजे राहुल फुरसतगंज से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

कौन हैं केएल शर्मा?

 

केएल शर्मा मूलत: लुधियाना के निवासी हैं और लंबे समय से गांधी परिवार के करीबी हैं। अमेठी व रायबरेली में वही चुनावी रणनीति बनाने और संचालित करने का काम करते आए हैं। रायबरेली का जिम्मा तो वह अब तक पूरी तरह उठाते आए हैं। अमेठी में जरूर पिछले दो चुनाव उनके बजाय भोपाल निवासी राहुल के करीबी नेता चंद्रकांत दूबे कमान संभालते रहे हैं। हालांकि, वह इस बार नहीं दिख रहे। किशोरी लाल को सोनिया के लिए चाणक्य का किरदार निभाने वाला माना जाता है।

 

बता दें कि अमेठी-रायबरेली में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान है। इसके अलावा 12 और सीटों पर इस दिन वोटिंग है, जिनमें कैसरगंज, लखनऊ, फैजाबाद, मोहनलालगंज, जालौन, झांसी, कौशांबी, बाराबंकी, गोंडा, हमीरपुर, बांदा और फतेहपुर शामिल हैं।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad