Advertisement

कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हुए मिलिंद देवड़ा, सीएम एकनाथ शिंदे ने दिलाई सदस्यता

रविवार सुबह कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व लोकसभा सांसद और मुंबई के वरिष्ठ नेता मिलिंद...
कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हुए मिलिंद देवड़ा, सीएम एकनाथ शिंदे ने दिलाई सदस्यता

रविवार सुबह कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व लोकसभा सांसद और मुंबई के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए उन्हें खुद एकनाथ शिंदे ने मौजूद रहकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दे कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले मिलिंद देवड़ा का यह कदम कांग्रेस के लिए एक झटके के रूप में आया है।

इससे पहले उन्होंने पेडर रोड स्थित अपने आवास 'रामालयम' में पत्रकारों से बात की थी। प्रभादेवी में सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पत्नी पूजा के साथ अपने घर से बाहर निकलते समय देवड़ा ने कहा था, "मैं विकास के रास्ते पर चल रहा हूं।" बाद में, देवड़ा ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात भी की थी।

दिन की शुरुआत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में देवड़ा ने कहा, "आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिससे मेरे परिवार की 55 की सदस्यता समाप्त हो गई है।" पार्टी के साथ वर्षों का रिश्ता। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।'' 

गौरतलाप है कि मिलन देवड़ा के कदम के बाद सब की निगाहें कांग्रेस के ऊपर थी। कांग्रेस के कई नेताओं ने मिलिंद देवड़ा के कदम के आलोचना की। लोकसभा चुनाव से पहले एक तरफ कांग्रेस भारत जोड़ो नया यात्रा का शुभारंभ कर रही है तो वहीं उनकी पार्टी के नेताओं की एकजुटता पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad