Advertisement

मोहन यादव बनेंगे मध्य प्रदेश के सीएम, बीजेपी विधायक दल के बैठक में लगी मुहर

राज्य में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों के साथ भाजपा पर्यवेक्षकों की बैठक के बाद आखिरकार भारतीय जनता...
मोहन यादव बनेंगे मध्य प्रदेश के सीएम, बीजेपी विधायक दल के बैठक में लगी मुहर

राज्य में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों के साथ भाजपा पर्यवेक्षकों की बैठक के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश में निर्वाचित मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी है। मोहन यादव, जो उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं, मध्य प्रदेश के निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं। वह शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट में मंत्री थे।

मोहन यादव का नाम एक आश्चर्य के रूप में सामने आया है। शीर्ष पद के लिए सबसे आगे चार बार एमपी के सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान, प्रह्लाद पटेल, नवनिर्वाचित दिमनी विधायक नरेंद्र तोमर, इंदौर के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय, राज्य इकाई के प्रमुख वीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल थे।

मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक है। मुख्यमंत्री बीएससी, एलएलबी, पीएचडी की डिग्री हासिल कर चुके है। सिर्फ इतना ही नही वह शिवराज सरकार में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री भी रहें है। वह पहली बार 2013 में इसी सीट से विधायक बने थे। उन्होंने 2018 और 2023 में इसी सीट से विधानसभा चुनाव जीता। मोहन यादव ने 2023 का चुनाव 13000 से ज्यादा वोटों से जीता है। मध्य प्रदेश विधानसभा की वेबसाइट के मुताबिक, मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को हुआ था। उनका जन्म उज्जैन में हुआ था। उनके पिता का नाम पूनमचंद यादव है। उनकी शादी सीमा यादव से हुई है। उनके दो बेटे और एक बेटी है।

गौरतलब है कि मोहन यादव अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। उनकी नियुक्ति के साथ, भाजपा को ओबीसी समुदाय को लुभाने की उम्मीद है जो मध्य प्रदेश में आधे से अधिक मतदाताओं का हिस्सा है। वह राज्य के कुश्ती संघों में भी सक्रिय हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad