Advertisement

अमरनाथ यात्रा 2024: श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज सुबह जम्मू से रवाना, एलजी मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा...
अमरनाथ यात्रा 2024: श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज सुबह जम्मू से रवाना, एलजी मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से रवाना हुआ। इस मौके पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया। जत्थे में शामिल श्रद्धालु कल अमरनाथ पहुंच कर बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे।

जानकारी के अनुसार अमरनाथ श्रद्धालुओं के पहला जत्था आज सुबह जम्मू के यात्री निवास से रवाना हुआ। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने यात्रियों की सुचारू यात्रा के लिए व्यापक व्यवस्था की है। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सुरक्षाबल और भारतीय सेना श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह चौकस है। शांतिपूर्ण यात्रा के लिए एक बहु-स्तरीय सुरक्षा ग्रिड बनाया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग, गुफा मार्गों और आधार शिविरों पर सैनिकों की पर्याप्त तैनाती के अलावा, निगरानी बनाए रखने के लिए तकनीक का अधिकतम उपयोग भी किया जा रहा है। वहीं जम्मू शहर में ठहरने की जगहों और पंजीकरण केंद्रों पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad