Advertisement

अमित शाह ने शुरू किया ‘संपर्क फॉर समर्थन' अभियान, पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल सुहाग से मिले

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को ‘संपर्क फॉर समर्थन' अभियान की शुरुआत की। इस अभियान...
अमित शाह ने शुरू किया ‘संपर्क फॉर समर्थन' अभियान, पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल सुहाग से मिले

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को ‘संपर्क फॉर समर्थन' अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत उन्होंने सबसे पहले नई दिल्ली में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग से मुलाकात की। इसके बाद वे संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप से भी मिले। अभियान का मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनोपयोगी कार्यों के प्रति देश में जागरूकता पैदा करना और जनता का समर्थन हासिल करना है।

पार्टी अध्यक्ष शाह निजी तौर पर इस अभियान के दौरान 50 लोगों से मिलेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों, उपमुख्मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों समेत चार हजार प्रमुख कार्यकर्ता पूरे देश में करीब एक लाख प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात कर उन्हें सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।

पार्टी ने ‘संपर्क फॉर समर्थन' अभियान मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर इसकी उपलब्धियां बताने के तौर पर शुरू किया है। इसे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में भी देखा जा रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad