Advertisement

बहुगुणा और गमांग को भाजपा से जुड़ने का मिला ईनाम

उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरधर गमांग को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है।
बहुगुणा और गमांग को भाजपा से जुड़ने का मिला ईनाम

इलाहाबाद में शुरू हो रही है भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पूर्व दोनों नेताओं को कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने की घोषणा हुई। विजय बहुगुणा ने हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ खुली बगावत की थी। बहुगुणा के साथ नौ अन्य विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने बहुगुणा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करके कांग्रेस छोड़ने का ईनाम दे दिया। दूसरी तरफ उड़ीसा के दिग्गज नेता गमांग ने भी पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने गमांग को भी ईनाम देते हुए पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल कर लिया। 

गौरतलब है कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई सारे मुद़्दों पर चर्चा होगी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियों के अलावा आर्थिक मुद्दों पर भी चर्चा होगी। बैठक में अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी मंत्रणा होगी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad