Advertisement

बिहार की वित्तीय स्थिति और मुख्यमंत्री का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंता का विषय: कांग्रेस

कांग्रेस ने बिहार में सरकार बदलने का आह्वान करते हुए दावा किया कि 20 साल के राजग शासन के बाद राज्य की...
बिहार की वित्तीय स्थिति और मुख्यमंत्री का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंता का विषय: कांग्रेस

कांग्रेस ने बिहार में सरकार बदलने का आह्वान करते हुए दावा किया कि 20 साल के राजग शासन के बाद राज्य की वित्तीय स्थिति और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति चिंता का विषय है।

रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने 'सरकार बदलो, बिहार बदलो' का नारा दिया।

खेड़ा ने दावा किया, "बिहार की वित्तीय स्थिति और मुख्यमंत्री की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं, लेकिन बिहार की वर्तमान स्थिति गंभीर सवाल उठाती है। अस्वस्थ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार कितना सुरक्षित है? जब वे महागठबंधन के साथ थे, तब उनका स्वास्थ्य ठीक था। पिछले साल भाजपा से हाथ मिलाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई।"

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि कुमार की स्वास्थ्य स्थिति चिंता का विषय है, क्योंकि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि राज्य में क्या हो रहा है। खेड़ा ने कहा, "उनके (मुख्यमंत्री के) हस्ताक्षर का निहित स्वार्थ वाले लोग दुरुपयोग कर सकते हैं।"

राज्य की वित्तीय स्थिति की ओर इशारा करते हुए कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बिहार में विकास और शासन ठप्प पड़ गया है तथा राज्य उथल-पुथल से गुजर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया, "लोग अब कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रहे हैं। बिहार सत्याग्रह और क्रांतियों की जन्मभूमि है। लेकिन आज बिहार के लोग पलायन को मजबूर हो गए हैं। यहां के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन उनकी प्रतिभा का उपयोग नहीं हो रहा है।"

उन्होंने यह भी दावा किया कि कैग की रिपोर्ट में पहले ही कहा जा चुका है कि बिहार में बच्चों में कुपोषण "बढ़ रहा है"।

उन्होंने आरोप लगाया, "राज्य के सरकारी अस्पतालों में दवाएं नहीं हैं और बिहार के आधे से अधिक अस्पतालों में स्टाफ और डॉक्टरों की कमी है।"

कांग्रेस नेता ने दावा किया, "बिहार को बदलने की जरूरत है और इसके लिए मौजूदा सरकार को हटाने की जरूरत है। हम आज एक नया नारा दे रहे हैं 'सरकार बदलो, बिहार बदलो'। हम लोगों के सामने बिहार सरकार का विस्तृत एक्स-रे पेश करेंगे। इससे पता चलेगा कि सरकार कैसे विफल रही।"

उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार के लिए कांग्रेस के पास स्पष्ट दृष्टिकोण है। खेड़ा ने कहा, "हर वर्ग के विकास के लिए योजना है। हम हर समस्या का समाधान पेश करेंगे।"

इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में राजद के साथ कांग्रेस की सीट बंटवारे की व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "एक निर्णय लिया जाएगा और उचित समय पर सभी को सूचित किया जाएगा। सही समय की प्रतीक्षा करें।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad