Advertisement

भाजपा की नेपाल और श्रीलंका में बनेगी सरकार? इस नेता ने बताया अमित शाह का विदेश के लिए प्लान

एक ताजा विवाद को हवा देते हुए त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने न केवल...
भाजपा की नेपाल और श्रीलंका में बनेगी सरकार? इस नेता ने बताया अमित शाह का विदेश के लिए प्लान

एक ताजा विवाद को हवा देते हुए त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने न केवल देश में बल्कि पड़ोसी देशों जैसे नेपाल और श्रीलंका में भी विस्तार करने की योजना बनाई है।

समाचार पोर्टल ईस्ट मोजो के मुताबिक, अगरतला में एक भाजपा कार्यक्रम में बोलते हुए देब ने कहा कि अमित शाह जो उस समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और उन्होंने भारत में सभी राज्यों में जीतने के बाद विदेश में भी पार्टी के विस्तार के बारे में बात की।

देब ने अमित शाह के हवाले से कहा, "हम राज्य के गेस्ट हाउस में बात कर रहे थे जब अजय जामवाल (भाजपा के उत्तर-पूर्वी जोनल सचिव) ने कहा कि भाजपा ने भारत के कई राज्यों में अपनी सरकार बनाई है, जवाब में शाह ने कहा, अब श्रीलंका और नेपाल बाकी है। हमें श्रीलंका, नेपाल में पार्टी का विस्तार करना होगा और सरकार बनाने के लिए वहां जीत हासिल करनी होगी।

उन्होंने कहा, "भाजपा केरल में हर पांच साल में वाम दलों और कांग्रेस के बीच सरकार बदलने की प्रवृत्ति को बदल देगी और साथ ही दक्षिणी राज्य में विजेता के रूप में उभरेगी।"

गौरतलब है कि इससे पहले 2018 में देब ने महाभारत युग में इंटरनेट होने की टिप्पणी कर विवाद खड़ा किया था। उन्होंने कहा था, “भारत सदियों से इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहा है। महाभारत में, धृतराष्ट्र अंधा और उन्हें संजय ने युद्ध के मैदान क्या हो रहा था वो सुनाया था। यह इंटरनेट और तकनीक के कारण था। उस दौरान उपग्रह भी मौजूद था। "

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad