Advertisement

राजस्‍थान ऑडियो क्लिप मामला: बीजेपी ने सुरजेवाला सहित कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

राजस्थान में कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़े कथित ऑडियो से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह...
राजस्‍थान ऑडियो क्लिप मामला: बीजेपी ने सुरजेवाला सहित कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

राजस्थान में कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़े कथित ऑडियो से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम जोड़ने पर भाजपा ने कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला सहित कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, महेश जोशी, लोकेश शर्मा आदि के खिलाफ साजिश कर भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत जयपुर के अशोक नगर थाने में दर्ज कराई है।  

पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र में भारद्वाज ने कहा है कि कांग्रेस नेता मेहश जोशी, रणदीप सुरजेवाला और आदि बीते कुछ दिनों से बीजेपी की छवि खराब करने के लिए अनरगल बयान दे रहे हैं। उन्‍होंने पुलिस को बताया कि भाजपा की छवि खराब करने के लिए अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री निवास से साजिश रहते हुए एक फेक ऑडियो तैयार किया गया, जिसमें भाजपा के प्रतिष्ठित नेताओं की आवाज होना बताते हुए झूठा फोन वार्तालाप जारी किया गया।

कथित ऑडियो क्लिप में जिस संदिग्ध शख्स संजय जैन की आवाज की दावा किया जा रहा है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर 124 ए और 120 बी की तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में और भी गिरफ्तारी हो सकती हैं। उधर हरियाणा पुलिस द्वारा एसओजी की टीम को रोकने पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सवाल उठाते हुए ट्वीट किया, "राजस्थान कांग्रेस सरकार गिराने के भाजपाई षड्यंत्र व मिलीभगत की पोल खुल ही गई। हरियाणा पुलिस विधायकों की खरीद फरोख़्त की जांच रोकने के लिए घेराबंदी कर खड़ी हो गई। कांग्रेस विधायकों को भाजपाई समर्थन का क्या राज है? सत्य न परेशान होगा, न पराजित।"

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था। सुरजेवाला ने दो ऑडियो की चर्चा की, जिसमें कथित तौर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और बागी कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के बीच पैसों की लेनदेन को लेकर बात हो रही है। उन्होंने कहा था, कल सनसनीखेज वह चौंकाने वाले ऑडियो मीडिया के माध्यम से सामने आए। इनमें तथा कथित तौर से भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र शेखावत जी, कांग्रेस विधायक श्री भवरलाल शर्मा जी व भाजपा नेता संजय जैन जी की तथा कथित बातचीत सामने आई। राजस्थान सरकार गिराने का षड़यंत्र सामने आया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इस पूरी साजिश में शामिल हैं। उनपर तुरंत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए और गिरफ्तारी की जानी चाहिए।

वहीं ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद कांग्रेस ने बागी विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा दोनों नेताओं को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। कांग्रेस ने सचिन पायलट से भी अपनी स्थिति को साफ करने के लिए कहा है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad