Advertisement

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, 13 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार देर रात 13 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की। इस...
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, 13 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार देर रात 13 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की। इस सूची में कुल 13 नाम हैं। इसमें छिंदवाड़ा के प्रत्याशियों के नाम घोषित हुए हैं। लेकिन इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का नाम नहीं होने से साफ हो गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ फिलहाल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। माना जा रहा था कि कमलनाथ लोकसभा के बजाय विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

वहीं कांग्रेस ने भोपाल मध्य से आरिफ मसूद को टिकट दिया है, वे इसी सीट से पिछला चुनाव लड़े थे और 6500 से ज्यादा वोटों से हार गए थे। आरिफ मसूद लंबे समय से विवादास्पद रहे हैं। वह पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके हैं। 'गदर' फिल्म के प्रदर्शन के समय उन पर भोपाल में दंगा कराने का आरोप लगा था।

हालांकि, इस सूची के बाद फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस का मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन होगा, क्योंकि अगर विधानसभा के लिए कमलनाथ का नाम घोषित होता तो यह साफ हो जाता कि वही मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी होंगे। उधर, ज्योतिरादित्य सिंधिया के इलाके की भी लगभग सभी सीटें घोषित हो गई हैं। जबकि उनका नाम भी लिस्ट में नहीं है।

विधानसभा   

उम्मीदवार

बमोरी  

 महेंद्र सिंह सिसौदिया

अशोकनगर  

जगपाल सिंह जग्गी

3

मेहर  

 श्रीकांत चतुर्वेदी

4

रामपुर, बघेलान

रामशंकर पयासी

5

मनगवां    

बबीता साकेत

6

मानपुर     

तिलक राज सिंह

7

पनागर   

सम्मति सैनी

8

जुन्नारदेव 

 सुनील उइके

9

चौरई  

 सुजीत चौधरी

10

छिंदवाड़ा  

   दीपक सक्सेना

11

पांडुर्ना

 नीलेश उइके

12

भोपाल मध्य

 आरिफ मसूद

13

हाटपिप्लया

मनोज चौधरी

कांग्रेस ने पहली सूची में 155 और दूसरी सूची में 16 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। इस तरह पार्टी अब तक 184 नाम तय कर चुकी है। अब कुल 46 सीटों पर घोषणा होनी बाकी है।

बता दें कि 28 नवंबर को मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाने हैं। 11 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। इस बार मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। हालांकि, स्थानीय दल भी अपनी ताकत दिखाने के लिए पूरा जाोर लगाते दिख रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad