Advertisement

मोदी मंत्रिमंडल पर कांग्रेस का तंज, कहा- समस्या इंजन में और बदले डिब्बे जा रहे, महंगाई सर चढ़कर बोल रही

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया गया है। नई टीम में कुल 43 मंत्रियों ने शपथ ली है। पुराने बारह चेहरों का...
मोदी मंत्रिमंडल पर कांग्रेस का तंज, कहा- समस्या इंजन में और बदले डिब्बे जा रहे, महंगाई सर चढ़कर बोल रही

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया गया है। नई टीम में कुल 43 मंत्रियों ने शपथ ली है। पुराने बारह चेहरों का इस्तीफा भी लिया गया है। वहीं, अब नए मंत्रियों को अलग-अलग विभाग सौंपे गए हैं। कई नए चेहरों की मंत्रिमंडल में एंट्री हुई है। लेकिन, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से फिर से केंद्र की अगुवाई वाली मोदी सरकार निशाने पर है। लोग सोशल मीडिया पर लगातार इसके खिलाफ तंज कस रहे हैं। अब कांग्रेस ने भी पीएम मोदी पर हमला बोला है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है, “समस्या इंजन में है और आप डिब्बे बदल रहे हैं। पेट्रोल 100 रुपए, डीज़ल 90 रुपए और रसोई गैस 850 रुपए पार हो गया है। महंगाई सर चढ़कर बोल रही है। जीएसटी ने एमएसएमई व्यापार को चौपट कर दिया है। मंत्रिमंडल को बदलने से इनमे से क्या किसी समस्या का हल हो पाएगा?

दरअसल, पेट्रोल-डीजल, खाद्य तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों और विपक्ष में गहरी नाराजगी है। वहीं, देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने केंद्र के खिलाफ गुरुवार को हल्लाबोल प्रदर्शन किया है। महिला कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर केंद्र के खिलाफ विरोध जताया है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad