Advertisement

दिल्ली कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव, राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से बनाया जाए पार्टी अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व को लेकर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं। इस बीच, दिल्ली कांग्रेस ने राहुल...
दिल्ली कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव, राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से बनाया जाए पार्टी अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व को लेकर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं। इस बीच, दिल्ली कांग्रेस ने राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया है।. प्रदेश अध्यक्ष अनील चौधरी ने कहा कि केवल राहुल गांधी ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर सकते हैं। किसानों से लेकर जीएसटी तक पर उनकी भविष्यवाणी सच साबित हो रही है। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव में कहा कि देश आज मुश्किल दौर से गुजर रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने एक साथ देश के लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था, सामाजिक और धार्मिक ताने-बाने पर हमला कर दिया है।. एक एक कर सारे संवैधानिक संस्थाएं अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करने में नाकाम साबित हो रही हैं, संस्थाओं का इस्तेमाल निजी द्वेष और राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को चुप कराने के लिए किया जा रहा है।

प्रस्ताव में आगे कहा गया, "राहुल गांधी ने देश को हमेशा समय पूर्व आने वाले खतरे से आगाह कराया। फिर चाहे वो कोरना संक्रमण को लेकर हो या फिर लॉकडाउन का दूरगामी प्रभाव हो लेकिन मौजूदा सरकारों ने हमेशा की तरह अनसुना किया जिसका नतीजा है कि देश आज आर्थिक मंदी, बेरोजगारी जैसा समस्याओं से गुजर रहा है।"

कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने कहा, "राहुल गांधी ने अपने कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यकाल में भी देश को समय पूर्व नोटबंदी, जीएसटी के प्रभाव और किसानों को लेकर वर्तमान सरकार के मंसूबे से संसद में देश को आगाह कराया था और नतीजे के तौर पर तीन काले कानून आज देश के सामने है."

पिछले लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इस पद पर कौन बैठेगा इसे लेकर कई बार चर्चा हुई. अंत में सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया। उम्मीद की जा रही है कि मई महीने में कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल सकता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad