Advertisement

'लोकतंत्र बचाने और आक्रमण करने वालों के बीच चुनाव', पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र खत्म किया जा रहा है। इस साल...
'लोकतंत्र बचाने और आक्रमण करने वालों के बीच चुनाव', पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र खत्म किया जा रहा है। इस साल हो रहे लोकसभा चुनाव बहुत अलग हैं। यह सरकार ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के डाटा को देखने से मालूम चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दबाव, धमकी और वसूली करके बीजेपी के लिए फंडिंग की है। हमारे बैंक अकाउंट तक बंद कर दिए गए हैं।

देश की सबसे पुरानी पार्टी ने 'न्याय पत्र' नाम से अपना घोषणा-पत्र भी जारी कर दिया है। ये घोषणापत्र पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ पर आधारित है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया गया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि इस घोषणापत्र को देश की जनता ने बनाया है, हमने सिर्फ इसको लिखा है। लोगों से बात करके इसे तैयार किया गया है।

ये चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है।

एक तरफ नरेंद्र मोदी जी और NDA लोकतंत्र और संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं।

दूसरी तरफ INDIA गठबंधन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा कर रहा है।

ये चुनाव इन दो शक्तियों के बीच है।

: @RahulGandhi जी#CongressNyayPatra pic.twitter.com/7MhHNVb1rF
— Congress (@INCIndia) April 5, 2024

राहुल गांधी ने कहा कि ये चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी और एनडीए लोकतंत्र और संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव इन दो शक्तियों के बीच है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि एक बार जब ये लड़ाई जीत ली जाएगी, तो हम अपने अधिकांश लोगों के हिता की देखभाल करेंगे। हम ये सुनिश्चित करेंगे कि भारत 2-3 बड़े समूहों द्वारा नहीं चलाया जाए. इसे लोगों के विशाल बहुमत के जरिए चलाया जाए। उन्होंने कहा कि भारत एकाधिकार वाला देश नहीं है। हमारा देश ऐसा है, जहां व्यवसायों के बीच उचित प्रतिस्पर्धा है, मुझे नहीं लगता है कि लोकतंत्र आज के जितना पहले कभी खतरे में आया था।

राहुल ने कहा, "हमें आरएसएस, बीजेपी और पीएम मोदी द्वारा बनाई गई रणनीति की बुनियाद को समझने की जरूरत है। जिस तरह से अडानी का बंदरगाहों, बुनियादी ढांचे और रक्षा में एकाधिकार है। उसी तरह से पीएम मोदी ने ईडी, सीबीआई और आयकर का इस्तेमाल करके पॉलिटिकल फाइनेंसिंग में एकाधिकार बना लिया है।"

उन्होंने आगे कहा, "मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जो लोग भ्रष्ट हैं वे बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. इसकी वजह यह है कि पीएम मोदी पॉलिटिकल फाइनेंसिंग पर एकाधिकार रखना चाहते हैं। यह घोषणापत्र कांग्रेस पार्टी ने नहीं बनाया है, इसे देश की जनता ने बनाया है। ये घोषणापत्र हमने बस लिखा है, हमने हजारों लोगों से बात करने के बाद अपना घोषणा पत्र बनाया है।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad