Advertisement

कैंब्रिज में बोले राहुल गांधी, 'मुझे खुफिया अधिकारियों ने बताया मेरे फोन की जासूसी...'

कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी इन दिनों लंदन में हैं। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के...
कैंब्रिज में बोले राहुल गांधी, 'मुझे खुफिया अधिकारियों ने बताया मेरे फोन की जासूसी...'

कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी इन दिनों लंदन में हैं। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसी कार्यक्रम में उन्होंने भारत की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने भारत में संस्थाओं के नियंत्रण में होने की बात कही। साथ ही उन्होंने अपने फोन की जासूसी किए जाने का आरोप भी लगाया।

कैम्ब्रिज में बिजनेस स्कूल के छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'भारत में मीडिया और न्यायपालिका नियंत्रण में है। मेरे फोन में पेगासस से जासूसी होती है, खुफिया अधिकारियों ने मुझे बताया कि आपका फोन रिकॉर्ड हो रहा है, मेरे ऊपर आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं।'

राहुल ने खुद की जासूसी करवाने का आरोप भारत सरकार पर लगाया। कहा कि अफसरों ने उन्हें फोन पर संभलकर बात करने की सलाह दी थी। ये भी कहा कि भारत की सभी संस्थानें सरकार के कब्जे में हैं। मीडिया और न्यायालयों पर भी सरकार का नियंत्रण है। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। 

कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं के फोन पर पेगासस होता है। मेरे पास अपने फोन पर पेगासस था। मुझे खुफिया अधिकारियों द्वारा बुलाया गया है जो कहते हैं कि कृपया सावधान रहें कि आप फोन पर क्या बोलते हैं क्योंकि हम रिकॉर्ड कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसलिए हम लगातार दबाव महसूस करते हैं। विपक्ष के खिलाफ मामले दर्ज हैं। मेरे खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं जो आपराधिक मामलों के तहत नहीं होने चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा, हम ऐसी दुनिया बनते हुए नहीं देख सकते जो लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई न हो। राहुल गांधी के संबोधन का विषय 'लर्निंग टू लिसेन इन इन 21 सेंचुरी' था। इस दौरान उन्होंने कहा, दुनिया में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए नई सोच की जरूरत की बात कही, साथ ही ये भी कहा कि इसे किसी पर थोपा न जाए।

कांग्रेस नेता ने भारत और अमेरिका जैसे लोकतांत्रिक देशों में निर्माण क्षेत्र में गिरावट का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा, इस बदलाव बड़े पैमाने पर असमानता और आक्रोश सामने आया है, जिस पर तत्काल ध्यान देने और संवाद की जरूरत है।

राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर लंबी चर्चा की। कश्मीर के बारे में बताते हुए राहुल ने कहा, कश्मीर में कई सालों से  हिंसाग्रस्त है। सुरक्षा अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर आगाह किया लेकिन जब हम आगे बढ़े तो हजारों लोग तिरंगा लेकर आगे आए। एक व्यक्ति करीब आया उसने कुछ लड़कों की तरफ दिखा कर बताया कि वो उग्रवादी हैं। उन लड़कों ने मुझे घूर कर देखा लेकिन कुछ कर नहीं पाए। राहुल गांधी ने कहा कि यह लोगों की बात सुनने और अहिंसा की ताकत है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad