Advertisement

पीएम मोदी ने विपक्ष पर लगाया आरोप, बोले- "घमंडिया गठबंधन सनातन धर्म को नष्ट करना चाहता है"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के बीना में एक कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित किया और...
पीएम मोदी ने विपक्ष पर लगाया आरोप, बोले-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के बीना में एक कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित किया और विपक्षी गठबंधन INDIA पर निशाना साधा। उन्होंने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि घमंडिया गठबंधन "सनातन धर्म" को नष्ट करना चाहता है।

बता दें कि पीएम मोदी राज्य में 49,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 औद्योगिक परियोजनाओं के साथ मध्य प्रदेश के सागर जिले में बीना रिफाइनरी में करोड़ों रुपये का पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखने के बाद बोल रहे थे।

मध्य प्रदेश के बीना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा "ऐसे दल भी हैं जो देश को, समाज को विभाजित करने में जुटे हैं। इन्होंने मिलकर एक गठबंधन बनाया है। इसको कुछ लोग घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं। इनका नेता तय नहीं है, नेतृत्व पर भ्रम है लेकिन मुंबई में बैठक में इन्होंने अपनी नीति और रणनीति बना ली है। इनकी नीति-रणनीति भारत की संस्कृति पर हमला करने की है। INDIA गठबंधन की रणनीति भारत की आस्था पर हमला करने की नीति है। INDIA गठबंधन की नीयत है कि भारत को जिस विचारों, संस्कारों, परंपराओं ने हजारों वर्ष से जोड़ा है उसे तबाह कर दो...।"

#WATCH मध्य प्रदेश के बीना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, "ऐसे दल भी हैं जो देश को, समाज को विभाजित करने में जुटे हैं। इन्होंने मिलकर एक INDI ALLIANCE (गठबंधन) बनाया है। इसको कुछ लोग घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं। इनका नेता तय नहीं है, नेतृत्व पर भ्रम है लेकिन मुंबई में बैठक में… pic.twitter.com/s5bNVTNv9p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इस INDIA (गठबंधन) के लोग उस 'सनातन धर्म' को मिटाना चाहते हैं जिसने स्वामी विवेकानन्द और लोकमान्य तिलक को प्रेरणा दी...यह गठबंधन 'सनातन धर्म' को नष्ट करना चाहते हैं। आज उन्होंने सनातन को निशाना बनाना शुरू कर दिया है, कल वे हम पर हमले बढ़ा देंगे। देश भर के सभी 'सनातनियों' और हमारे देश से प्यार करने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा। हमें ऐसे लोगों को रोकना होगा।"

#WATCH मध्य प्रदेश के बीना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इस INDI ALLIANCE (गठबंधन) के लोग उस 'सनातन धर्म' को मिटाना चाहते हैं जिसने स्वामी विवेकानन्द और लोकमान्य तिलक को प्रेरणा दी...यह INDI ALLIANCE (गठबंधन) 'सनातन धर्म' को नष्ट करना चाहते हैं। आज उन्होंने सनातन को… pic.twitter.com/HU0jdymJw9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2023

उनका बयान डीएमके नेता और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी के मद्देनजर आया है, जिन्होंने कहा था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय के खिलाफ है और इसे खत्म किया जाना चाहिए। डीएमके के एक अन्य नेता ए राजा ने सनातन धर्म की तुलना कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों से की थी।

बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात देते हुए आगे कहा, "यह परियोजनाएं इस क्षेत्र के औधोगिक विकास को ऊर्जा देगी। इन परियोजनाओं पर केंद्र सरकार 50,000 करोड़ से अधिक खर्च करने वाली है... आप कल्पना करें कि इतने रुपए हमारे देश के कई राज्यों का कुल बजट भी नहीं होता जितना आज एक कार्यक्रम के लिए भारत सरकार लगा रही है।"

उन्होंने कहा, "हमने मध्य प्रदेश को भय से मुक्ति दिलाई, क़ानून व्यवस्था को स्थापित किया। लोगों को ध्यान होगा कि कैसे कांग्रेस ने बुंदेलखंड को पानी के लिए तरसा कर रा था। आज की सरकार में हर घर तक सड़क, बिजली पहुंच रही है... आज बड़े-बड़े निवेशक मध्य प्रदेश आना चाहते हैं, नई-नई फैक्ट्री लगाना चाहते हैं। अगले कुछ सालों में मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास की नई ऊंचाईयां छूने जा रहा है।"

अपने भाषण में पीएम मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता का श्रेय भारत के 140 करोड़ लोगों को दिया और कहा कि इससे लोगों और देश का गौरव बढ़ा है। पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने लंबे समय तक मध्य प्रदेश में शासन किया, उन्होंने भ्रष्टाचार और अपराध के अलावा कुछ नहीं किया।

इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि सरकार देश में 75 लाख नए गैस कनेक्शन देगी। पीएम मोदी ने कहा, "मध्य प्रदेश में 50,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्थापित की जा रही हैं, जिससे प्रदेश के विकास को गति मिलेगी।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad