Advertisement

मौर्य ने बनाई उप्र भाजपा की चुनाव समिति

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने 27 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने आज बताया कि प्रदेश चुनाव समिति में राजनाथ सिंह, ओम प्रकाश माथुर, शिव प्रकाश, कलराज मिश्र, उमा भारती, केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा शामिल हैं।
मौर्य ने बनाई उप्र भाजपा की चुनाव समिति

उन्होंने बताया कि समिति में अरूण ‌सिंह, डा. महेद्र सिंह, सुनील बंसल, ओम प्रकाश सिंह, विनय कटियार, डा. रमापतिराम त्रिपाठी, सूर्यप्रताप शाही, डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सुरेश खन्ना, सुनील ओझा, वीरेंद्र खटिक, रमेश बिधूड़ी, रामेश्वर चौरसिया, स्वतंत्रदेव सिंह, सलिल विश्नोई, रमाशंकर कठेरिया के नाम भी हैं।

श्रीवास्तव ने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्य, रीता बहुगुणा जोशी, ब्रजेश पाठक और स्वाति सिंह को भी  समिति का सदस्य बनाया गया है। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad