Advertisement

अजय माकन बोले, कांग्रेस का आप से लोकसभा चुनाव में गठबंधन नहीं

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने इस बात से इनकार किया है कि उनकी पार्टी आगामी...
अजय माकन बोले, कांग्रेस का आप से लोकसभा चुनाव में गठबंधन नहीं

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने इस बात से इनकार किया है कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन करेगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आप से किसी भी तरह के गठबंधन के लिए तैयार नहीं है।

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अऩसार, माकन ने कहा कि केजरीवाल सरकार का ग्राफ तेजी से गिर रहा है जबकि उनकी पार्टी का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आप से दो कारणों से गठबंधन नहीं करना चाहते। पहला कारण यह है कि केजरीवाल की लोकप्रियता में लगातार गिरावट आ रही है और जनता अब उनको नकार चुकी है।  उन्होंने कहा कि दूसरी वजह यह है कि 2011 में केजरीवाल ने बाबा रामदेव, किरण बेदी, आरएसएस और भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया और मोदी को खड़ा किया। ऐसे में केजरीवाल के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता है।

माकन ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 56 फीसदी वोट मिले थे और नगर निगम चुनाव में उसे सिर्फ 26 फीसदी वोट मिले। दूसरी तरफ कांग्रेस का वोट नौ फीसदी से बढ़कर 22 फीसदी पर पहुंच गया है। राजौरी गार्डन और बवाना विधानसभा के उपचुनावों में हमने देखा कि आप के वोट में काफी गिरावट आई है। माकन ने आरोप लगाया कि दिल्ली के लोग बिजली और पानी से संबंधित समस्या से परेशान हैं। दिल्ली में 10वीं और 12वीं कक्षा के इस बार के परिणाम सबसे कम रहे हैं। लोग इनसे परेशान हो चुके हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad