Advertisement

तस्वीरें: सोनीपत के किसानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, चलाया ट्रैक्टर और खेतों में रोपे धान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार सुबह अचानक हरियाणा के सोनीपत जिले के एक गांव पहुंचे, जहां उन्होंने...
तस्वीरें: सोनीपत के किसानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, चलाया ट्रैक्टर और खेतों में रोपे धान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार सुबह अचानक हरियाणा के सोनीपत जिले के एक गांव पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से बातचीत की और खेतों में काम कर रहे किसानों के साथ वक्त बिताया। कांग्रेस की हरियाणा इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राहुल ने धान की बुआई में भी हिस्सा लिया।

बता दें कि शुक्रवार को मोदी सरनेम मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा को बरकरार रखा।

दरअसल, राहुल गांधी शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। इसी दौरान वह बरोदा क्षेत्र के गांव मदीना के खेतों में पहुंच गए, जहां कुछ मजदूर काम कर रहे थे।

राहुल गांधी को अपने बीच देखकर लोग हैरान रह गए। इस बीच राहुल गांधी ने किसानों और मजदूरों से बातचीत की। साथ ही फसल के बारे में जानकारी ली। इस बीच राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाने लगे और खेतों में धान की रोपाई भी की। राहुल गांधी के खेतों में होने की खबर मिलते ही तमाम ग्रामीण वहां पहुंच गए। बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल और गोहाना से विधायक जगबीर सिंह मलिक भी राहुल गांधी के आने के खबर मिलने के बाद मदीना गांव पहुंचे।

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार तड़के दिल्ली से शिमला के लिए रवाना हुए थे। कुंडली बॉर्डर पर पहुंचने के बाद उन्होंने अचानक अपना कार्यक्रम बदला और सोनीपत का रुख कर लिया। राहुल गांधी हाईवे से मुरथल होते हुए कुराड़ रोड से बाईपास के रास्ते गोहाना की तरफ चले गए, वहां से वह करीब सात बजे बरोदा के गांव मदीना पहुंच गए। उन्होंने रास्ते में कई जगह खेतों का निरीक्षण भी किया। राहुल गांधी ने मदीना गांव में खेतों में धान रोपाई की जानकारी ली। उसके बाद वह खुद भी मजदूरों के साथ धान रोपने लगे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad