Advertisement

संस्कृति की दुहाई देने वालों को आज अपने ही असली रूप पर आ रही लज्जा: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक ट्वीट करते हुए मुंशी प्रेमचंद को याद किया और...
संस्कृति की दुहाई देने वालों को आज अपने ही असली रूप पर आ रही लज्जा: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक ट्वीट करते हुए मुंशी प्रेमचंद को याद किया और सांप्रदायिकता का मुद्दा उठाया। राहुल के इस ट्वीट को भाजपा पर हमले के तौर पर देखा जा रहा है। राहुल ने अपने ट्वीट में लेखक मुंशी प्रेमचंद के एक आलेख का हिस्सा साझा किया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज ट्वीट कर लिखा, 'सांप्रदायिकता सदैव संस्कृति की दुहाई दिया करती है। उसे अपने असली रूप में निकलने में शायद लज्जा आती है, इसलिए वह उस गधे की भांति, जो सिंह की खाल ओढ़कर जंगल में जानवरों पर रौब जमाता फिरता था, संस्कृति का खोल ओढ़कर आती है। हिंदुस्तान के महानतम लेखक मुंशी प्रेमचंद की याद को प्रणाम'।

गौरतलब है कि ये हिस्सा मुंशी प्रेमचंद्र के 'सांप्रदायिकता और संस्कृति' शीर्षक के आलेख से लिया गया है। प्रेमचंद ने इसे 1934 में लिखा था। कांग्रेस अध्यक्ष बीते कई दिनों से सोशल मीडिया के जरिए मोदी सरकार को घेर रहे हैं। राहुल ट्विटर पर आक्रामक तौर पर ट्वीट करते हैं। हाल ही के दिनों में राहुल गांधी ने मोदी सरकार को राफेल घोटाले, NRC के अलावा कई अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad